बिहार में विपक्षी महागठबंधन के एक घटक, विकासशील इन्सान पार्टी (वीआईपी) ने शनिवार को राजद के पूर्व नेता बद्रीनाथ पूर्वे को मधुबनी लोकसभा सीट से अपना उम्मीदवार घोषित किया है।
वीआईपी द्वारा जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष मुकेश साहनी ने इस की घोषणा की, जो खुद खगड़िया से चुनाव लड़ रहे हैं।
लोकसभा चुनाव व्यक्ति या गठबंधन नहीं संविधान बचाने की लड़ाई : तेजस्वी
वीआईपी राज्य की कुल तीन सीटों पर चुनाव लड़ रही है, जिनमें से तीसरा मुजफ्फरपुर है जहां से राजभूषण चौधरी की उम्मीदवारी की घोषणा की गई है।
पूर्वे के सामने भाजपा के अशोक यादव होंगे, जिनके पिता हुकुमदेव नारायण यादव मधुबनी से सांसद हैं, जिन्होंने सक्रिय राजनीति से संन्यास की घोषणा की है।


Download Android App
Download iOS App



