‘ऐसे PM से शर्मिंदा हैं…’, PM मोदी के बिहार दौरे पर ये क्या बोल रहे पप्पू यादव

Summary :

PM मोदी के बिहार दौरे पर पप्पू यादव का विवादित बयान

पहलगाम हमले के बाद पप्पू यादव ने पीएम मोदी के बिहार दौरे पर निशाना साधा। उन्होंने एक्स पर लिखा कि पूरा देश शोक में है और पीएम मोदी चुनावी रैली कर रहे हैं। उन्होंने पीएम को शर्मिंदा करने वाला बताया। पीड़ित परिवारों की असह्यवेदना का आपलोगों के पत्थर दिल पर कोई असर नहीं पड़ रहा. ऐसे PM से शर्मिंदा हैं!’

पहलगाम हमले के बाद राजनीतिक गलियारों में एक दूसरे के ऊपर आरोप मढ़ने का सिलसिला शुरू हो गया है। इसी बीच पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने पीएम मोदी के बिहार दौरे पर तीखा प्रहार किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट कर निशाना साधा हैं। उन्होंने लिखा है, एक तरह पहलगाम हमले से पूरा देश शोक में हैं, वहीं दूसरी तरफ पीएम मोदी बिहार में चुनावी रैली कर रहे हैं। ऐसे पीएम से हम शर्मिंदा हैं।

PM Modi's Bihar visit

पीएम के दौरे से नाराजगी

बता दें कि पहलगाम में 22 अप्रैल को 25 से अधिक हिंदुओं को निशाना बनाकर मार दिया गया। वहीं 24 अप्रैल को पीएम मोदी बिहार के मधुबनी जिला में राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। ऐसे में विपक्षी दलों के नेता उनके दौरे पर कई सवाल कर रहे हैं। इसी वजह से पप्पू यादव पीएम मोदी पर भड़क गए, जिसके बाद उन्होंने ट्वीट के जरिए कई आरोप भी लगाए हैं।

पप्पू यादव ने क्या लिखा

सांसद पप्पू यादव ने एक्स पर ट्वीट कर लिखा, “प्रधानमंत्री जी यह अक्षम्य अपराध है,पूरा देश शोक में डूबा है। आप बिहार में आकर राजनीतिक रैली कर रहे हैं। मंच पर बैठ हंसी-ख़ुशी के माहौल में ठहाके मार। कैसा शोक मना रहे हैं?पीड़ित परिवारों की असह्यवेदना का आपलोगों के पत्थर दिल पर कोई असर नहीं पड़ रहा. ऐसे PM से शर्मिंदा हैं!’

बिहार में क्या बोले पीएम

पीएम मोदी ने मंच से ऐलान किया, “आज बिहार की धरती से मैं पूरी दुनिया को कहता हूं, भारत हर आतंकवादी और उसके सरगना की पहचान करेगा, उसे ढूंढेगा और उसे सजा देगा। हम उन्हें धरती के कोने-कोने से खदेड़ देंगे।” आतंकवाद भारत की आत्मा को कभी नहीं तोड़ पाएगा। आतंकवादियों को सजा मिले, इसके लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। पूरा देश इस संकल्प पर अडिग है। मानवता में विश्वास रखने वाला हर व्यक्ति हमारे साथ है। मैं विभिन्न देशों के लोगों और नेताओं के प्रति आभार व्यक्त करता हूं जो इस कठिन समय में हमारे साथ खड़े हैं।”

‘पहले से लिखी गई है स्क्रिप्ट’…’, पहलगाम हमले को लेकर ये क्या बोल गए RJD नेता

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।