मोदी जी मन की बात को पार्टी पर क्यों नहीं लगाू करते है : राजद

Summary :

हरियाणा में अपने एयर होस्टेस एवं उसकी मां की हत्या के उसकाने के मामले में जमानत पर रिहा गोपाल कांड के सहयोग से सरकार बना लिए।

 पटना :  राजद प्रदेश महासचिव भाई अरूण कुमार एवं अत्यंत पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव उपेन्द्र चन्द्रवंशी ने एक संयुक्त प्रेस बयान जारी कर कल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के द्वारा मन की बात कार्यक्रम में बेटियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन एवं बेटियों को आगे बढ़ाने की जो बात किया वह स्वागत योग्य बात है। 
परन्तु मोदी जी राजद जानना चाह रही है कि आपको मन की बातें को सरजमीन पर उतराने के लिए किसने रोका है। मोदी जी देश कीजनता जानना चाह रही है कि बेटियों के इज्जत को तार.तार करने वाले चिन्मयानंद पर बालत्कार का केस तक दर्ज नहीं होता और जब सुप्रीम कोर्ट का दबाव पड़ता है तो बलात्कार की कोशिश का केस दर्ज होता है। ऐसे लोग जो बेटियों के इज्जत तार-तार कर रहे हैं आपके पार्टी में भरे पड़े है। 
कुलदीप सेंगर को भी यूपी पुलिस बचा रही है और तो और अब हद हो गई कि हरियाणा में अपने एयर होस्टेस एवं उसकी मां की हत्या के उसकाने के मामले में जमानत पर रिहा गोपाल कांड के सहयोग से सरकार बना लिए। मोदी जी सबसे पहले आपकी पार्टी में शामिल बलात्कार के आरोपी लोगों को पार्टी से बाहर करे तब जनता के बीच मन की बात में अपनी उपलब्धियों गिनाएं तब जाकर एक उदाहरण पेश होगा।

Desk Team