बिहार के वैशाली जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जिले के महुआ थाना में एक युवक पुलिस के सामने ही अपनी पत्नी का गला रेतने लग गया। पुलिस भी अपने आंखों के सामने ऐसा मंजर देखकर आवक रह गई। घटना के बाद पुलिस ने घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया और आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया।
दरअसल, गोरौल थाने के मझिया गांव के रहने वाले मोहम्मद सोनू का विवाह महुआ थाना के महादेवमठ की रहने वाली शबनम खातून से हुआ था, लेकिन दोनों के संबंध अच्छे नहीं थे। इसी क्रम में शबनम दो दिन पहले अपने मायके आ गई। शुक्रवार को सोनू भी अपने ससुराल पहुंच गया और और पत्नी से लड़ने-झगड़ने लगा।
सोनू के व्यवहार से तंग उसके ससुराल के लोग पति और पत्नी को लेकर महुआ थाना पहुंच गए। आरोप है कि थाना परिसर में ही सोनू ने अपनी पत्नी शबनम पर चाकू से हमला कर दिया और और गला काटने की कोशिश की। इसके बाद आनन-फानन में घायल अवस्था में शबनम को इलाज के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
महुआ के पुलिस निरीक्षक कृष्णानंद झा ने शनिवार को बताया, “पीड़िता के लिखित बयान के आधार पर शनिवार को जान से मारने की नियत से हमला करने के आरोप में महुआ थाना में एक एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आरोपी पति को गिरतार कर लिया गया है। पुलिस पूरे माममले की छानबीन कर रही है।”


Download Android App
Download iOS App



