राष्ट्रीय जनता दल (RJD) प्रमुख लालू प्रसाद यादव लंबे समय बाद पार्टी के एक कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर हमला करते हुए ‘दंगाइयों की पार्टी’ करार दिया। उनका स्वास्थ्य बीते दिनों खाफी खराब था। राजद प्रमुख ने कहा कि भाजपा-आरएसएस के सामने हर पार्टी झुकी लेकिन मैंने अब तक ये नहीं किया और भविष्य में भी नहीं करूंगा। विश्वास दिलाता हूं कि लालू प्रसाद यादव उनके सामने कभी नहीं झुकेंगे।मैं अगर झुक गया होता तो मुझे जेल नहीं होती। मैं जेल गया, लेकिन उनके साथ कभी समझौता नहीं किया। मेरी दोनों संगठनों (BJP-RSS) से पुरानी दुश्मनी है।
भाजपा को 2024 के चुनाव में हराएंगे – लालू
उन्होंने आगे कहा नीतीश कुमार (बिहार के मुख्यमंत्री) विपक्षी दलों की एकता बनाने पर काम कर रहे हैं और हम भाजपा को 2024 के लोकसभा चुनाव में हराएंगे। यादव ने कहा, जब वह बिहार के मुख्यमंत्री थे, तो उन्होंने गरीबों की झोपड़ियों में जाकर भोजन किया। हमारी गरीब बहनों ने मेरे लिए मक्के की रोटी और सब्जी बनाई और मुझे खाने को दिया। मेरा इस राज्य और देश के गरीब लोगों के साथ ऐसा ही रिश्ता था। उस समय सभी भाईचारे में रहते थे।उन्होंने भाजपा के जंगलराज के आरोप पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, बिहार में जब नीतीश कुमार के नेतृत्व में महागठबंधन सरकार बनी तो वह यह आरोप लगा रहे है। उनकी (BJP) के सरकार तोड़ने की महत्वाकांक्षा है। हम उन्हें इस बार सरकार पर सवाल उठाने का कोई मौका नहीं देंगे।


Download Android App
Download iOS App



