शर्मनाक! प्यार करने पर युवक को मिली तालिबानी सजा, पिटाई के बाद चटवाया थूक

Summary :

सदर प्रखंड के एक गांव में युवक का गांव की युवती से प्रेम प्रसंग था। जिसका पता चलते ही ग्रामीणों ने सबके सामने युवक की जमकर पिटाई की।

बिहार के औरंगाबाद में एक युवक को प्यार करने पर तालिबानी सजा दी गई। सदर प्रखंड के एक गांव में युवक का गांव की युवती से प्रेम प्रसंग था। जिसका पता चलते ही ग्रामीणों ने सबके सामने युवक की जमकर पिटाई की। इतना ही नहीं युवक से थूक तक चटवाया गया। मौके पर मौजूद लोगों ने इसका वीडियो बना लिया जो अब वायरल हो रहा है।
दरअसल, पीड़ित युवक अपने ही गांव की एक लड़की से प्रेम करता है। गांव वालों को इसकी भनक लग गई गई तो दोनों छुप-छुपकर मिलने लगे। हालांकि दोनों अलग अलग जाति के थे। इस कारण इसकी जानकारी अपने परिजनों को वो नहीं दे सके। 

भागलपुर में श्रद्धा मर्डर-2, बाजार से लौट रही महिला के स्तन और हाथ-पैर काटकर हत्या

घटना वाले दिन दोनों प्रेमी युगल गांव के ही किसी सुनसान जगह पर मिले। मगर मिलने के बाद मर्यादा की सीमा लांघ गए। जब ग्रामीणों को इसकी भनक लगी तो वह गुस्से से आग बबूला हो उठे। ग्रामीणों ने पहले तो युवक को जमकर पीटा फिर थूक चटवाया जिसका अब वीडियो वायरल हो रहा है। 


घटना पर मुफस्सिल थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि वायरल वीडियो की जानकारी मिली और उसकी तहकीकात कराई मगर इससे संबंधित कोई आवेदन किसी भी पक्ष से प्राप्त नहीं हुआ। दोनों पक्ष ने मारपीट के बाद आपसी समझौता कर लिया। कोई एक दूसरे के खिलाफ बोलने के लिए तैयार नहीं हुआ।

Desk Team