पटना : भारतीय युथ कांग्रेस के सचिव ऋषि पाण्डेय ने कहा कि केंद्र में भाजपा की सरकार नही बनेगी। युवाओं से किये गए वादे एक भी पूरा नही हुए । युवाओं में मोदी सरकार के खिलाफ भारी आक्रोश व्याप्त है। आजादी के बाद सबसे ज्यादा किसी सरकार ने युवाओं को अगर ठगने का काम किया है तो वह है नरेंद्र मोदी की सरकार । इसलिए आगामी 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के बहकावे में देश के युवा आने वाला नही है। देश के युवाओं ने मोदी सरकार को हटाने का संकल्प लिया है।
देश के युवाओं ने नरेंद्र मोदी पर अटूट विश्वास और भरोसा कर देश की 2014 के लोकसभा चुनाव में भारी बहुमत से सत्ता सौपने का काम किया था। मोदी सरकार सत्ता में आने के बाद युवाओं से किये गए सभी वादा भूल गये । प्रत्येक वर्ष दो करोड़ युवाओं को नौकरी देने का वादा किया था।
मोदी सरकार के साढ़े चार साल होने चले अब तक नौ करोड़ युवाओं को रोजगार सरकार को मुहैया करानी थी। लेकिन अब तक मोदी सरकार ने साढ़े चार लाख युवाओं को ही रोजगार मुहैया करा पायी है। रोजगार मांगने पर युवाओं को मोदी सरकार कहती है पकौड़े की दुकान खोल,पान की दुकान खोले। युवाओं को रोजगार नही मिलने के युवा आत्महत्या करने पर मजबूर हो रहे है।


Download Android App
Download iOS App



