पटना : बीते दिनों युवा जदयू के प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती वंदना सिंह पर अपराधियों द्वारा किये गये कातिलाना हमला के खिलाफ युवा जदयू के छह सदस्यी प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल, पुलिस महानिदेशक व वरीय पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर सुरक्षा की गुहार लगाते हुए घटना में संलिप्त अपराधियों पर कार्रवाई करने की मांग किया।
वरीय पुलिस अधीक्षक ने प्रतिनिधिमंडल को कार्रवाई कर दोषी अपराधियों को शीघ्र पकड़े जाने का आश्वासन देते हुए पूर्व से प्रदेश उपाध्यक्ष वंदना सिंह को मिले बॉडीगार्ड के अलावे कारवाइनधारी कमांडो उपलब्ध कराने का निर्देश विभाग को दिया।
विदित हो कि युवा जदयू के प्रदेश उपाध्यक्ष वंदना ङ्क्षसह के पति को पूर्व में अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। प्रतिनिधिमंडल में युवा जदयू के प्रदेश उपाध्यक्ष मो. शकील समस्तीपुरी, प्रियरंजन पटेल, ज्योति पांडे, अप्सरा मिश्रा, प्रदेश महासचिव हरिओम कुशवाहा, प्रदेश सचिव राकेश जी शामिल थे।


Download Android App
Download iOS App



