पंजाब केसरी पटना: वीर शिरोमणि बाबा चौहरमल जी की जयंती प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार मोकामा में टाल क्षेत्र में जयंती धूमधाम से मनाने के लिए, राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस पहुंचे थे मगर असामाजिक तत्व के लोग के द्वारा केंद्रीय मंत्री पर हमला करने की कोशिश कि मंत्री बाल – बाल बचे हमले के विरोध में आज राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी कार्यालय के दलित सेना के प्रदेश अध्यक्ष अंबिका प्रसाद बीनू पत्रकारों से बात चीत करते हुए कहा कि यह बाबा चौहरमल की जयंती कई सालों से मनाती आ रही है।

जब स्वर्गीय रामविलास पासवान जी थे उस समय में भी वीर शिरोमणि बाबा चौहरमल जयंती में लोग पहुंचते थे इस बार केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस भी पहुंचे थे ,मैं केंद्र सरकार और बिहार सरकार से मांग करता हूं इस हमले को शीघ्र ही जांच किया जाए और दोषी लोगों पर कार्रवाई की जाए जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए में आगे श्री बीनू उन्होंने कहा कि बिहार किसी कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस पर हमले क्या हो रहे हैं मैं केंद्र सरकार से मांग करता हूं कि केंद्रीय मंत्री को जेड प्लस सुरक्षा दिया जाए, प्रेस वार्ता मे दलित सेना के प्रदेश महासचिव घनश्याम वाहा समस्तीपुर के सांसद, प्रिंस राज सुनील कुमार सिन्हा राजेंद्र विश्वकर्मा सह बृजेश्वर सिंह


Download Android App
Download iOS App



