आखिर कौन है वो कृष्ण भक्त जिसके Fake MMS ने बर्बाद किया उनका फिल्मी करियर

Summary :

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में एक समय पर अपनी पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका पंडित (Priyanka Pandit) ने ग्लैमर की दुनिया से दूरी बनाकर अब अध्यात्म का रास्ता अपना लिया है। लंबे वक्त से पर्दे से गायब प्रियंका इन दिनों अपने निजी जीवन और आध्यात्मिक रुझान को लेकर सुर्खियों में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रियंका ने न केवल इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया, बल्कि वृंदावन में बसकर भगवान कृष्ण की भक्ति में लीन हो गई हैं। साथ ही, उन्होंने चुपचाप शादी भी कर ली है, जिसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए शेयर की। विवाद ने किया करियर तबाह उत्तर प्रदेश…

priyanka pandit

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में एक समय पर अपनी पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका पंडित (Priyanka Pandit) ने ग्लैमर की दुनिया से दूरी बनाकर अब अध्यात्म का रास्ता अपना लिया है। लंबे वक्त से पर्दे से गायब प्रियंका इन दिनों अपने निजी जीवन और आध्यात्मिक रुझान को लेकर सुर्खियों में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रियंका ने न केवल इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया, बल्कि वृंदावन में बसकर भगवान कृष्ण की भक्ति में लीन हो गई हैं। साथ ही, उन्होंने चुपचाप शादी भी कर ली है, जिसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए शेयर की।

विवाद ने किया करियर तबाह

उत्तर प्रदेश के जौनपुर में जन्मी प्रियंका पंडित (Priyanka Pandit) ने भोजपुरी सिनेमा में काफी नाम कमाया। उन्होंने अपने करियर में 50 से ज्यादा भोजपुरी फिल्मों में अभिनय किया और खेसारी लाल यादव, (Khesarilal Yadav)  पवन सिंह (Pawan Singh) और रितेश पांडे (Ritesh Pandey) जैसे दिग्गज सितारों के साथ काम किया। उनकी पॉपुलैरिटी लगातार बढ़ रही थी, लेकिन एक विवाद ने उनका करियर अचानक थाम दिया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Hari Sevak (@hari_sevak7)

MMS हुआ लीक

बता दें, प्रियंका का एक MMS वीडियो सोशल मीडिया पर लीक हो गया था, जिसने उनके करियर को बहुत बड़ा झटका दिया। उन्होंने इस वीडियो को फर्जी बताया और दावा किया कि इसमें उनकी कोई भूमिका नहीं है। लेकिन बावजूद इसके इंडस्ट्री में उनका नाम विवादों से जुड़ गया और उन्हें काम मिलना बंद हो गया। यह घटना उनके जीवन का ऐसा मोड़ बन गई, जिसके बाद उन्होंने अभिनय की दुनिया से दूरी बना ली।

कृष्ण भक्ति में मिली नई राह

करियर में आए इस अचानक ठहराव के बाद प्रियंका (Priyanka Pandit) ने अपना ध्यान आध्यात्म की ओर मोड़ लिया। उन्होंने वृंदावन में स्थायी रूप से रहने का निर्णय लिया और प्रेमानंद जी महाराज की शरण में जाकर कृष्ण भक्ति को अपने जीवन का हिस्सा बना लिया। अब वह पूरी तरह से धार्मिक जीवन जी रही हैं और सोशल मीडिया पर भी भक्ति से जुड़ा कंटेंट शेयर करती रहती हैं।

कौन है उनका हस्बैंड

प्रियंका (Priyanka Pandit)  अब ‘हरि सेवक’ नाम का एक इंस्टाग्राम अकाउंट के साथ कोलैब करती नजर आती हैं, जो उनके पति का अकाउंट बताया जा रहा है। हाल ही में उन्होंने अपनी शादी की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा कर अपने फैंस को चौंका दिया। हालांकि उन्होंने अभी तक अपने पति का चेहरा नहीं दिखाया है, जिससे उनकी शादी को लेकर सस्पेंस बना हुआ है।

साधना से सजी नई जिंदगी

अब प्रियंका पंडित (Priyanka Pandit) एक साध्वी के रूप में नई जिंदगी जी रही हैं। वह अपने आध्यात्मिक जीवन के साथ-साथ वैवाहिक जीवन में भी संतुलन बनाए हुए हैं। फैंस उन्हें अब भी याद करते हैं और उनकी सोशल मीडिया पोस्ट्स पर खूब प्रतिक्रिया देते हैं। प्रियंका का यह रूप उनके पुराने ग्लैमर अवतार से बिल्कुल अलग है, लेकिन उन्होंने यह साबित कर दिया कि जब जीवन में अंधेरे छा जाएं, तब आध्यात्म की राह एक नई रोशनी दे सकती है। उनकी कहानी कई लोगों के लिए प्रेरणा बन चुकी है।

ये भी पढ़ें: कौन हैं वेदिका शेट्टी जिसने Alia Bhatt के साथ की लाखों की ठगी?

Yashika Jandwani