बाबिल खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह बॉलीवुड को ‘फेक’ बताते हैं। उन्होंने इंडस्ट्री में सच्चे लोगों की अनदेखी पर सवाल उठाए हैं। बाबिल के इस इमोशनल ब्रेकडाउन ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है।
इरफान खान के बेटे बाबिल खान का एक इमोशनल ब्रेकडाउन वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में बाबिल बॉलीवुड इंडस्ट्री को ‘फेक’ बताते नजर आ रहे हैं। वीडियो में बाबिल का दर्द साफ झलकता है। उन्होंने कहा कि यह इंडस्ट्री सिर्फ दिखावे पर टिकी है और सच्चे लोगों की कोई कदर नहीं होती।
“मैं हर दिन लड़ता हूं और हारता हूं…”
वीडियो में बाबिल ने खुलकर कहा कि वह हर दिन अपनी जगह के लिए संघर्ष कर रहे हैं। उनकी आवाज़ में झलकता दर्द उन हजारों स्ट्रगलर्स की कहानी है जो इंडस्ट्री के चकाचौंध भरे पर्दे के पीछे छिपे अंधेरे से जूझते हैं।उन्होंने इस वीडियो में राघव जुयाल, सिद्धांत चतुर्वेदी और अनन्या पांडे जैसे नाम लिए और बताया कि कैसे वे उनके करीबी हैं।
इंडस्ट्री से मिला सपोर्ट: साथ खड़े हुए दोस्त
बाबिल की इस भावुक वीडियो के बाद फिल्म इंडस्ट्री से उनके दोस्त खुलकर सामने आए हैं।राघव जुयाल ने इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, “बाबिल मेरा परिवार है, मैं हमेशा उसके साथ हूं।” अनन्या पांडे ने भी बाबिल के लिए प्यार और पॉजिटिव एनर्जी भेजी,वहीं सिद्धांत चतुर्वेदी ने एक पुरानी वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “मुझे इतिहास लिखना है, किताब नहीं।”
हर्षवर्धन राणे का सीधा मैसेज: “शराब और पार्टियों से दूर रहो”
एक्टर हर्षवर्धन राणे ने बाबिल को एक स्ट्रॉन्ग मैसेज दिया, जिसमें उन्होंने उन्हें इवेंट्स और पार्टीज़ से दूरी बनाने और एक्टिंग पर फोकस करने की सलाह दी।उन्होंने लिखा कि बाबिल को अपनी गॉड गिफ्टेड एक्टिंग को आगे ले जाना चाहिए और नकारात्मक लोगों से बचना चाहिए।
बाबिल की टीम का स्टेटमेंट: “वो सुरक्षित हैं”
वीडियो के वायरल होने के बाद, बाबिल की टीम ने एक आधिकारिक बयान जारी किया। बयान में कहा गया कि बाबिल पूरी तरह से ठीक हैं और उनके वीडियो को गलत तरीके से पेश किया गया है।मानसिक स्वास्थ्य पर उनकी खुली बातचीत को तोड़-मरोड़ कर गॉसिप बना दिया गया।
Babil khan की हुई Sushant Singh Rajput जैसी हालत, रोते हुए बॉलीवुड को बताया फेक !
बाबिल की वापसी: इंस्टाग्राम पर फिर एक्टिव
कुछ समय तक इंस्टाग्राम से दूर रहने के बाद बाबिल ने वापसी की है।वह अब पहले से ज़्यादा मज़बूती के साथ सामने आए हैं। उनकी यह जर्नी सिर्फ एक अभिनेता की नहीं, बल्कि हर उस शख्स की है जो सच्चाई के लिए खड़ा होता है।


Download Android App
Download iOS App




