बादशाह-हनी सिंह की सालों पुरानी लड़ाई का अंत, रैपर का ऐलान- ‘जोड़ने वाले कम थे…’

Summary :

म्यूजिक इंडस्ट्री के दो बड़े नाम बादशाह और हनी सिंह के झगड़े की खबरें कई सालों से हमारे बीच हैं. लेकिन बादशाह और हनी सिंह हमेशा से ही एक-दूसरे के दुश्मन नहीं थे, एक समय था जब दोनों अच्छे दोस्त हुआ करते थे. फिर उनके बीच अनबन हो गई और तभी से दोनों एक-दूसरे पर ताना कसने का मौका नहीं छोड़ते. वहीं अब बादशाह और हनी सिंह के फैंस के लिए एक गुडन्यूज है. बादशाह ने हनी सिंह  के साथ अपने झगड़े को खत्म करने का ऐलान कर दिया है. जी हां…हाल ही में बादशाह ने एक लाइव कॉन्सर्ट के…

म्यूजिक इंडस्ट्री के दो बड़े नाम बादशाह और हनी सिंह के झगड़े की खबरें कई सालों से हमारे बीच हैं. लेकिन बादशाह और हनी सिंह हमेशा से ही एक-दूसरे के दुश्मन नहीं थे, एक समय था जब दोनों अच्छे दोस्त हुआ करते थे. फिर उनके बीच अनबन हो गई और तभी से दोनों एक-दूसरे पर ताना कसने का मौका नहीं छोड़ते. वहीं अब बादशाह और हनी सिंह के फैंस के लिए एक गुडन्यूज है. बादशाह ने हनी सिंह  के साथ अपने झगड़े को खत्म करने का ऐलान कर दिया है. जी हां…हाल ही में बादशाह ने एक लाइव कॉन्सर्ट के दौरान हनी सिंह के बारे में बात की है और कहा है कि वह उनके साथ अपनी नाराजगी दूर करना चाहते हैं.

  • म्यूजिक इंडस्ट्री के दो बड़े नाम बादशाह और हनी सिंह के झगड़े की खबरें कई सालों से हमारे बीच हैं
  • हाल ही में बादशाह ने एक लाइव कॉन्सर्ट के दौरान हनी सिंह के बारे में बात की

बादशाह ने सालों पुराना झगड़ा खत्म करने का किया ऐलान

बादशाह  ने हाल ही में देहरादून में GraFest 2024 में परफॉर्म किया था. जहां बादशाह ने लाइव परफॉर्मेंस के बीच में ब्रेक लिया और हनी सिंह के साथ झगड़ा खत्म करने की बात कही. बादशाह ने कहा- ‘मेरी जिंदगी का एक फेज था, जब मैं एक शख्स के खिलाफ ईर्ष्या रखता था और अब मैं इसे पीछे छोड़ रहा हूं और वो हनी सिंह है. मैं किसी गलतफहमी को लेकर नाखुश था. लेकिन मुझे बाद में लगा कि जब हम साथ थे तो हमें जोड़ने वाले बहुत कम थे, तोड़ने वाले बहुत ज्यादा थे. मैं आज सबको ये बताना चाहता हूं कि मैंने उस दौर को पीछे छोड़ दिया है और मैं उन्हें (हनी सिंह) शुभकामनाएं देना चाहता हूं.’

बादशाह और हनी सिंह  के बीच झगड़ा क्यों हुआ था?

बादशाह और हनी सिंह  के साथ इंडस्ट्री के कुछ टॉप रैपर एक समय पर माफिया मुंडीर बैंड का हिस्सा थे. लेकिन फिर बैंड एल्बम और गानों के क्रेडिट को लेकर टूट गया, इसी के बाद से बादशाह और हनी सिंह के बीच भी दरार पड़ गई थी. बादशाह और हनी सिंह के झगड़े के शुरुआत साल 2009 के बाद से हुई थी. बता दें, माफिया मुंडीर बैंड ने एक समय पर ‘खोल बोतल’, ‘बेगानी नार’, ‘दिल्ली के दीवाने’ और ‘गेटअप जवानी’ जैसे हिट गाने दिए हैं.

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।