Bhuvan Bam ने पाकिस्तानी फैंस को दिया मुंह तोड़ जवाब, बोले: देश के लिए सब कुर्बान…

Summary :

पाकिस्तानी ट्रोल्स को भुवन बाम का मुंहतोड़ जवाब

भुवन बाम ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में देशभक्ति का संदेश दिया, जिससे पाकिस्तानी फैंस नाराज हुए। ट्रोलिंग के बावजूद भुवन ने कहा कि देश के लिए फॉलोअर्स खोने की भी कुर्बानी दी जा सकती है। उनके इस जवाब ने भारतीय फैंस का दिल जीत लिया और सोशल मीडिया पर उनकी सराहना हुई।

भारत-पाकिस्तान के बीच हालिया तनाव के माहौल में यूट्यूबर और एक्टर भुवन बाम एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। अपने विचारों और सामाजिक मुद्दों पर बेबाक राय रखने के लिए मशहूर भुवन ने इस बार एक देशभक्ति से भरा पोस्ट अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया, जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी। हालांकि उनके इस पोस्ट से कुछ पाकिस्तानी फैंस नाराज नजर आए, लेकिन भुवन ने इस पर जिस तरह से प्रतिक्रिया दी, उसने भारतीय फैंस का दिल जीत लिया।

Bhuvan Bam

पाकिस्तानी ने किया ट्रोल

दरअसल, भुवन बाम ने देश के प्रति अपनी भावना जाहिर करते हुए एक इमोशनल और जोश से भरा पोस्ट शेयर किया। इस पोस्ट पर जहां उनके भारतीय फॉलोअर्स ने खूब सराहना की, वहीं कुछ पाकिस्तानी यूजर्स ने नाराजगी जताई और भुवन को ट्रोल करना शुरू कर दिया। इसी दौरान एक पाकिस्तानी फैन ने भुवन के पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, “भुवन भैया, सॉरी मैं आपको अनफॉलो कर रहा हूं।”

Bhuvan Bam

“देश के लिए कुर्बान”

इस कमेंट पर भुवन बाम ने बेहद ही ख़ास प्रतिक्रिया दी, उन्होंने लिखा, “अगर इस समय अपने देश के साथ खड़े रहने के लिए मुझे अपने फॉलोअर्स तक खोने पड़े, तो ये भी देश के लिए कुर्बान हैं।” भुवन का यह जवाब तेजी से वायरल हो गया और सोशल मीडिया पर लोग उनकी सराहना करने लगे। कई यूजर्स ने उन्हें ‘सच्चा देशभक्त’ बताते हुए उनके समर्थन में कमेंट किए।

Bhuvan Bamयुद्ध के शोर में शांति की आवाज़: अली गोनी का संदेश देश के नाम

देश पॉपुलैरिटी से ऊपर

भुवन बाम का यह रवैया दिखाता है कि वह सिर्फ एक कलाकार नहीं बल्कि जिम्मेदार नागरिक भी हैं, जो देशहित को अपनी पॉपुलैरिटी से ऊपर रखते हैं। वे पहले भी कई सामाजिक और मानवीय मुद्दों पर अपनी बात रख चुके हैं। महामारी के समय जरूरतमंदों की मदद से लेकर युवाओं को जागरूक करने तक, भुवन की हर पहल फैंस को प्रेरणा देती है।

यूथ आइकन

यही नहीं, भुवन बाम आज सिर्फ यूट्यूब तक सीमित नहीं हैं। उन्होंने वेब सीरीज़ और ओटीटी पर भी अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई है। उनकी मेहनत और सोच ने उन्हें एक यूथ आइकन बना दिया है। इस हालिया घटना ने एक बार फिर साबित किया कि भुवन बाम न सिर्फ अपने टैलेंट के लिए बल्कि अपने विचारों और देशभक्ति के जज्बे के लिए भी युवाओं के बीच खास पहचान रखते हैं।

Yashika Jandwani