बॉलीवुड एक्टर Ali Fazal नेपोटिज्म को लेकर तोड़ी चुप्पी, बोले: “गलत बर्ताव होता…”

Summary :

बॉलीवुड में नेपोटिज्म यानी भाई-भतीजावाद पर बहस सालों से चल रही है। कई सेलेब्रिटीज इस पर अपने एक्सपीरियंस और थॉट्स शेयर कर चुके हैं। अब इस मुद्दे पर एक्टर अली फजल (Ali Fazal) ने खुलकर अपनी राय रखी है। उन्होंने बॉलीवुड और हॉलीवुड में कास्टिंग के तरीकों में अंतर को लेकर कुछ अहम बातें कही हैं। नेपोटिज्म प्रॉब्लम नहीं हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में अली फजल ने बताया कि उन्हें बॉलीवुड में नेपोटिज्म से कोई खास प्रॉब्लम नहीं है क्योंकि फिल्म इंडस्ट्री में इससे कहीं बड़ी समस्याएं मौजूद हैं। उन्होंने बताया कि हिंदी सिनेमा में किसी अभिनेता को…

ali fazal on nepotism

बॉलीवुड में नेपोटिज्म यानी भाई-भतीजावाद पर बहस सालों से चल रही है। कई सेलेब्रिटीज इस पर अपने एक्सपीरियंस और थॉट्स शेयर कर चुके हैं। अब इस मुद्दे पर एक्टर अली फजल (Ali Fazal) ने खुलकर अपनी राय रखी है। उन्होंने बॉलीवुड और हॉलीवुड में कास्टिंग के तरीकों में अंतर को लेकर कुछ अहम बातें कही हैं।

नेपोटिज्म प्रॉब्लम नहीं

हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में अली फजल ने बताया कि उन्हें बॉलीवुड में नेपोटिज्म से कोई खास प्रॉब्लम नहीं है क्योंकि फिल्म इंडस्ट्री में इससे कहीं बड़ी समस्याएं मौजूद हैं। उन्होंने बताया कि हिंदी सिनेमा में किसी अभिनेता को रोल मिलना अक्सर इस बात पर निर्भर करता है कि वह किस सोशल या प्रोफेशनल सर्कल का हिस्सा है।

ali fazal

हॉलीवुड में ट्रांसपेरेंट फ्रेम

अली फजल (Ali Fazal) ने हॉलीवुड के कास्टिंग सिस्टम की तारीफ करते हुए कहा कि वहां एक एजेंसी बेस्ड सिस्टम काम करता है, जहां कलाकारों को उनके टैलेंट के आधार पर समान अवसर दिए जाते हैं। उनके अनुसार, “हॉलीवुड में भी गलतियां होती हैं, लेकिन कम से कम वहां एक ट्रांसपेरेंट फ्रेम है। बेशक वहां भी कई खामियां हैं, मगर एक इंफ्रास्ट्रक्चर है जो ज्यादा मौके देती है। हम भारत में उस मॉडल से बहुत कुछ सीख सकते हैं।”

बदलाव की उम्मीद जताई

उन्होंने यह भी कहा कि भारत में कास्टिंग सिस्टम धीरे-धीरे बेहतर हो रहा है। इसके पीछे उन्होंने कास्टिंग डायरेक्टर्स की भूमिका को अहम बताया। अली कहते हैं, “हमारे पास बेहतरीन कास्टिंग प्रोफेशनल्स हैं जैसे निकिता ग्रोवर, दिलीप शंकर, टेस जोसेफ, वैभव विशांत और एंटी-कास्टिंग टीम। ये लोग इंडस्ट्री को सही दिशा में आगे ले जा रहे हैं। जैसे-जैसे हम इनका सपोर्ट करेंगे, इंडस्ट्री में ट्रांसपेरेंसी आएगी और टैलेंट आर्टिस्ट्स को अवसर मिलेंगे।” उन्होंने दोहराया कि नेपोटिज्म उनके लिए चिंता का विषय नहीं है, क्योंकि वे मानते हैं कि इसके अलावा भी इंडस्ट्री में कई गहरे मुद्दे हैं जिन्हें हल किया जाना चाहिए।

वर्क फ्रंट और जर्नी

अगर अली (Ali Fazal) फजल के फिल्मी करियर की बात करें तो उन्होंने साल 2008 में हॉलीवुड फिल्म ‘द अदर एंड ऑफ द लाइन’ से एक छोटे किरदार के जरिए अपना एक्टिंग डेब्यू किया था। इसके बाद उन्हें आमिर खान की फिल्म ‘थ्री इडियट्स’ में एक कैमियो रोल में देखा गया। फिर उन्हें ‘फुकरे’ जैसी कॉमेडी फिल्म से पॉपुलैरिटी मिली।

ali fazal

‘पुशिंग बटन स्टूडियो’ कंपनी

इसके साथ ही अली फजल (Ali Fazal) ने ‘विक्टोरिया एंड अब्दुल’, ‘डेथ ऑन द नाइल’ जैसी इंटरनेशनल फिल्मों में भी अभिनय किया है। हालांकि उन्हें असली पहचान ‘मिर्जापुर’ वेब सीरीज में गुड्डू पंडित के दमदार किरदार से मिली, जिसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिला। हाल ही में अली ने अपनी पत्नी ऋचा चड्ढा के साथ मिलकर अपनी खुद की प्रोडक्शन कंपनी ‘पुशिंग बटन स्टूडियो’ की शुरुआत की है। उनका मानना है कि इस स्टूडियो के जरिए वह नई और इम्पैक्टफुल कहानियों को लोगों तक पहुंचा पाएंगे।

ये भी पढ़ें: सचिव जी-रिंकी की होगी शादी, Panchayat सीजन 5 की leak हुई स्टोरी?

Yashika Jandwani