Bollywood से लेकर TV सितारों ने Operation Sindoor पर किया React, जानें किसने क्या कहा?

Summary :

भारतीय सेना को सलाम, सितारों ने किया समर्थन

जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमले के बाद भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान और POK में नौ आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की। बॉलीवुड और टीवी सितारों ने भारतीय सेना की इस कार्रवाई की सराहना की। अक्षय कुमार, अल्लू अर्जुन और कंगना रनौत सहित कई हस्तियों ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रियाएं साझा कीं।

22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए भीषण आतंकी हमले के बाद भारत ने सख्त जवाबी कार्रवाई की है। इस हमले में 26 निर्दोष लोगों की जान चली गई थी, जिनमें कई पर्यटक शामिल थे। हमले के ठीक बाद भारत सरकार ने आतंक के खिलाफ बड़ा कदम उठाते हुए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (POK) में स्थित नौ आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक कर उन्हें ध्वस्त कर दिया।

वहीं रातभर चले इस सैन्य अभियान के बाद सोशल मीडिया पर देश के तमाम नागरिकों के साथ-साथ बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री से जुड़ी हस्तियों ने भारतीय सेना को सलाम करते हुए अपनी खुशी जाहिर की है। आइए जानते हैं ऑपरेशन सिंदूर को लेकर किसने क्या रिएक्ट किया है।

अक्षय कुमार ने क्या कहा

ऑपरेशन सिंदूर के बाद अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर रिएक्ट करते हुए लिखा, “जय हिंद, जय महाकाल।” उनका यह ट्वीट देखते ही देखते वायरल हो गया।

इसी के साथ साउथ स्टार अल्लू अर्जुन ने भी भारतीय सेना की इस कामयाबी पर लिखा, “न्याय मिले। जय हिंद।” वहीं साउथ के एक और बड़े अभिनेता जूनियर एनटीआर ने ट्वीट किया, “भारतीय सेना की सुरक्षा और शक्ति के लिए प्रार्थना। ऑपरेशन सिंदूर।”

वहीं अक्सर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में बनी रहने वाली एक्ट्रेस कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर करते हुए लिखा, “उन्होंने कहा था मोदी को बता देना। और मोदी ने इनको बता दिया। ऑपरेशन सिंदूर।”

Operation Sindoor

“ये सिर्फ बदला नहीं चेतावनी है”

इसके अलावा रितेश देशमुख ने ट्वीट किया, “जय हिंद की सेना… भारत माता की जय… ऑपरेशन सिंदूर।”

पहलगाम हमले को लेकर पहले भी रिएक्ट कर चुके एक्टर अनुपम खेर ने भी ऑपरेशन सिंदूर को लेकर किया। एक्टर ने ‘भारत माता की जय’ का नारा लगाते हुए सेना की तारीफ की। उन्होंने लिखा, “ये सिर्फ बदला नहीं, एक चेतावनी है उन सभी के लिए जो भारत की ओर आंख उठाकर देखने की हिम्मत करते हैं।”

टीवी सितारों ने क्या कहा

टीवी इंडस्ट्री से जुड़ीं देवोलीना भट्टाचार्जी ने कड़े शब्दों में अपनी बात रखते हुए लिखा, “धर्म पूछकर गोली मारी, अब भारी कीमत चुकाओगे। भारत की आत्मा पर हमला किया, अब मिट्टी में मिल जाओगे। जय हिंद, जय भारत, जय हिंद की सेना।”

इसके साथ ही हिना खान ने भी सोशल मीडिया पर भारतीय सेना को धन्यवाद देते हुए गर्व और समर्थन जताया। फिल्म निर्देशक मधुर भंडारकर ने कहा, “हमारी प्रार्थनाएं हमारे सैनिकों के साथ हैं। हम सब एकजुट हैं, एक राष्ट्र हैं।”

Operation Sindoor Operation Sindoor पर पाकिस्तानी एक्ट्रेस Hania Aamir ने किया रियेक्ट, भारत को बताया कायर!

अपनी अदाकारी के लिए घर-घर में मशहूर एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी ने भी ऑपरेशन सिंदूर पर स्टोरी शेयर करते हुए लिखा,”इंडियन आर्म फोर्स, सदैव विजयी भवः”

Operation Sindoor

ऑपरेशन सिंदूर का उद्देश्य

भारत सरकार और सेना की ओर से इस ऑपरेशन के जरिए आतंकवाद को स्पष्ट संदेश दिया गया है कि निर्दोष लोगों पर हमला करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। हालांकि आधिकारिक तौर पर विस्तृत जानकारी साझा नहीं की गई है, लेकिन इस सटीक स्ट्राइक में कई आतंकी लॉन्च पैड्स को खत्म किया गया है। देशभर में भारतीय सेना की इस कार्रवाई को लेकर नागरिक गर्व महसूस कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर ‘#OperationSindoor’ और ‘#JaiHind’ जैसे हैशटैग ट्रेंड कर रहे हैं।

Yashika Jandwani