Cannes 2025: क्लोजिंग सेरेमनी में Alia Bhatt का दिखा Glamorous अवतार, साड़ी में बिखेरा जलवा

Summary :

क्रिस्टल साड़ी में आलिया का ग्लोबल फैशन स्टेटमेंट

कान्स 2025 की क्लोजिंग सेरेमनी में आलिया भट्ट ने क्रिस्टल साड़ी में रेड कारपेट पर जलवा बिखेरा। उन्होंने ट्रेडिशनल भारतीय साड़ी को मॉडर्न अंदाज़ में पेश किया, जिसे Swarovski क्रिस्टल्स से बनाया गया था। स्टाइलिस्ट रिया कपूर द्वारा स्टाइल किए गए इस लुक ने फैशन प्रेमियों का दिल जीत लिया और सोशल मीडिया पर खूब तारीफें बटोरीं।

13 मई से शुरू हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल 2025 में इस बार भी दुनियाभर की मशहूर हस्तियों ने अपने फैशन और अंदाज़ से रेड कारपेट पर खूब धमाल मचाया। इंडियन सेलेब्स भी इस पॉपुलर इवेंट में शामिल होने से पीछे नहीं रहे। इस साल जाह्नवी कपूर, ईशान खट्टर और आलिया भट्ट जैसे सितारों ने कान्स में अपना डेब्यू किया।

Alia Bhatt Cannes 2025

कान्स क्लोजिंग सेरेमनी

आलिया भट्ट ने 22 मई को फ्रेंच रिवेरा के लिए रवाना होकर कान्स में कदम रखा और अपने पहले ही लुक से सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गईं। उन्होंने मशहूर डिजाइनर Schiaparelli का बॉडी हगिंग गाउन पहना था, जिसमें वह बिना किसी जूलरी के नजर आईं। उनका यह मिनिमल और एलिगेंट अंदाज़ फैशन एक्सपर्ट्स और फैंस को खूब पसंद आया। लेकिन, आलिया का असली जलवा कान्स के आखिरी दिन रेड कारपेट पर देखने को मिला।

Alia Bhatt Cannes 2025

क्रिस्टल साड़ी में दिखीं स्टनिंग

24 मई को कान्स फेस्टिवल की क्लोजिंग सेरेमनी में आलिया भट्ट ने रेड कारपेट पर एक ऐसा लुक अपनाया, जिसने सभी की निगाहें उन पर टिका दीं। इस बार उन्होंने इंडिया के ट्रेडिशन से इंस्पिरेशन लेकर साड़ी को चुना और मॉडर्न अंदाज़ में स्टाइल किया। वहीं की गु गुची की क्रिस्टल साड़ी में खास बात यह रही कि इस आउटफिट में कपड़े की जगह इसे पूरी तरह Swarovski क्रिस्टल्स से बनाया गया था।

Alia Bhatt Cannes 2025

किसने किया स्टाइल

आलिया के इस लुक को स्टाइलिस्ट रिया कपूर ने तैयार किया था। उन्होंने इस क्रिस्टल साड़ी के साथ मैचिंग नेकलेस और ईयररिंग्स कैरी किए और बालों को खुला रखा। जैसे ही वह रेड कारपेट पर पहुंचीं, हर कैमरा उनकी तरफ घूम गया। उनका यह लुक ट्रेडिशन और मॉडर्निटी का बेहतरीन कॉम्बिनेशन था, जिसने फैशन लवर्स का दिल जीत लिया।

सोशल मीडिया पर हुई जमकर तारीफ

आलिया भट्ट के इस लुक ने सोशल मीडिया पर भी तहलका मचा दिया है। फैंस से लेकर फैशन क्रिटिक्स तक, हर कोई उनके अंदाज की तारीफ करता नजर आया। एक यूजर ने लिखा, “यही वो लुक था जिसका हम इंतजार कर रहे थे। शानदार!” एक अन्य ने कमेंट किया, “मैं पहली बार कह सकती हूं कि आलिया वाकई स्टनिंग लग रही हैं।”

अस्पताल में 19 दिन बाद Pawandeep Rajan की हालत में सुधार, जल्द मिलेगी छुट्टी?

एक और यूजर ने इस बात की ओर ध्यान दिलाया कि आलिया भट्ट गुची की ग्लोबल ब्रांड एंबेसडर हैं और उन्होंने ब्रांड द्वारा डिजाइन की गई पहली साड़ी पहनकर एक नया फैशन स्टेटमेंट सेट कर दिया है।

आलिया बनी फैशन आइकन

कान्स फिल्म फेस्टिवल 2025 में आलिया भट्ट ने न सिर्फ भारतीय संस्कृति को ग्लोबल प्लेटफॉर्म पर खूबसूरती से पेश किया, बल्कि अपने स्टाइल से एक फैशन ट्रेंड भी सेट कर दिया। उनके इस गुची साड़ी लुक ने ये साबित कर दिया कि आलिया अब सिर्फ एक अदाकारा ही नहीं, बल्कि एक फैशन आइकन भी हैं।

Yashika Jandwani