बिग बॉस ओटीटी विनर और पॉपुलर यूट्यूबर एल्विश यादव हमेशा किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। उनकी मुश्किलें कम होने का नाम ही नहीं ले रही है। इन दिनों एल्विश जयपुर में है। सोशल मीडिया पर एल्विश यादव का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देख आप हैरान रह जाएंगे। जयपुर के एक रेस्टोरेंट में एल्विश को एक शख्स के साथ लड़ाई करते देखा गया है। इसके पहले यूट्यूबर एल्विश रेव पार्टी में सांप और उसके जहर के इस्तेमाल करने के मामले को लेकर भी चर्चा में बने हुए थे। एल्विश यादव अब इस नई वायरल वीडियो की वजह से छाए हुए हैं।
- एल्विश यादव हमेशा किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं
- जयपुर के एक रेस्टोरेंट में एल्विश को एक शख्स के साथ लड़ाई करते देखा गया
एल्विश यादव ने शख्स को जड़ा थप्पड़
बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 के विनर एल्विश यादव अपनी प्रोफेशनल लाइफ से कई ज्यादा शो के बाद से इन दिनों पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इस बार एल्विश एक वायरल वीडियो की वजह से लोगों के बीच चर्चा में बने हुए हैं। सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है। उसमें एल्विश यादव एक शख्स को जयपुर के रेस्टोरेंट में थप्पड़ मारते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो ने हलचल मचा दी है।
एल्विश यादव का वायरल वीडियो
बिग बॉस विनर एल्विश यादव के इस वीडियो को द खबरी ने अपने सोशल मीडिया एक्स अकाउंट पर शेयर किया है, जिसमें वह एक शख्स से लड़ाई करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान उनके आसपास कई और लोग भी दिखाई दे रहे हैं और इस वीडियो में एक पुलिसकर्मी भी नजर आ रहा है। वीडियो पर रिएक्शन देते हुए लोग बता रहे हैं कि एल्विश ने अपशब्दों का इस्तेमाल किया था। इसलिए बहस मारपीट तक पहुंच गई।
एल्विश यादव ने दिया बयान

फैनपेज पर आई ये रिक्वेस्ट
इस बीच, हमें एल्विश का एक फैन पेज मिला – जिसके पास ट्विटर पर ब्लू टिक है, जिसने इस परेशानी भरी घटना पर एक मैसेज लिखा था। फैन पेज ने ट्वीट किया, ‘सच कहा जाए, अनादर के परिणाम होते हैं, और @ElvishYadav इसे हल्के में बर्दाश्त करने वालों में से नहीं हैं। एक थप्पड़ कठोर लग सकता है, लेकिन यह किसी के परिवार का अपमान है। सम्मान एक दोतरफा रास्ता है और कभी-कभी दूसरों को इसकी याद दिलाने के लिए कड़ी प्रतिक्रिया देनी होती है। इसलिए, डिसीजन लेने से पहले, इस पर विचार करें और याद रखें कि हर चीज के परिणाम होते हैं।’
एल्विश यादव के बारे में
एल्विस यादव ने साल 2016 में अपना यूट्यूब अकाउंट बनाया था। बिग बॉस ओटीटी सीजन दो के विजेता का ऐलान 14 अगस्त को हुआ तो एल्विस यादव ने बाजी मारी थी। वहीं अभिषेक मल्हान फर्स्ट रनरअप रहे हैं। एल्विश यादव को लग्जरी लाइफ के लिए भी जाना जाता है।


Download Android App
Download iOS App





