अल्लू अर्जुन के बर्थडे पर फैंस को मिला तोहफा, ‘पुष्पा 2’ टीजर में पुष्प राज का दिखा खतरनाक लुक

Summary :

साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन आज अपना 42वां बर्थडे सेलीब्रेट कर रहे हैं। इस खास मौके पर अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की ‘पुष्पा 2’ का टीजर रिलीज कर दिया है। ‘पुष्पा 2 द रूल’ का टीजर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। ‘पुष्पा 2’ के टीजर को लोगों से बहुत ही अच्छे रिव्यू भी मिल रहे हैं। एक बार फिर पुष्प राज और श्रीवल्ली ने अपने दमादार अंदाज से दर्शकों का दिल जीत लिया है। ‘पुष्पा 2’ के टीजर ने आते ही तहलका मचा दिया है, जिसने फैंस का उत्साह और ज्यादा बढ़ा दिया है। साउथ के…

साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन आज अपना 42वां बर्थडे सेलीब्रेट कर रहे हैं। इस खास मौके पर अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की ‘पुष्पा 2’ का टीजर रिलीज कर दिया है। ‘पुष्पा 2 द रूल’ का टीजर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। ‘पुष्पा 2’ के टीजर को लोगों से बहुत ही अच्छे रिव्यू भी मिल रहे हैं। एक बार फिर पुष्प राज और श्रीवल्ली ने अपने दमादार अंदाज से दर्शकों का दिल जीत लिया है। ‘पुष्पा 2’ के टीजर ने आते ही तहलका मचा दिया है, जिसने फैंस का उत्साह और ज्यादा बढ़ा दिया है।

  • साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन आज अपना 42वां बर्थडे सेलीब्रेट कर रहे
  • एक बार फिर पुष्प राज और श्रीवल्ली ने अपने दमादार अंदाज से दर्शकों का दिल जीत लिया
  • ‘पुष्पा 2’ के टीजर ने आते ही तहलका मचा दिया है, जिसने फैंस का उत्साह और ज्यादा बढ़ा दिया

पुष्पा 2 टीजर का धमाका

पैन इंडिया स्टार अल्लू अर्जुन और नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘पुष्पा 2′ का टीजर लोगों को बहुत पसंद आ रहा है। ‘पुष्पा 2 द रूल’ के टीजर को रिलीज के कुछ ही मिनटोंके अंदर आते ही यूट्यूब पर 10 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। टीजर देख आपके भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे। ‘पुष्पा: द रूल’ के बाद अब ‘पुष्पा 2’ बॉक्स ऑफिस पर तूफान लाने के लिए तैयार है। ‘पुष्पा 2’ का टीजर देख एक्साइटमेंट दोगुनी हो गई है। टीजर का बैकग्राउंड म्यूजिक, विजुअल इफेक्ट्स और हर सीन में कुछ न कुछ नया देखने को मिला।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Allu Arjun (@alluarjunonline)

पुष्पा 2 टीजर में पुष्प राज का दिखा खरतनाक लुक

अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की ‘पुष्पा 2’ का टीजर रिलीज हो गया है। इस टीजर में जबरदस्त एक्शन के साथ-साथ पुष्प राज और श्रीवल्ली का दमदार लुक देखने को भी मिला। ‘पुष्पा 2 द रूल’ में अल्लू अर्जुन को पुष्प राज के लुक में विलेन से लड़ाई करता देखा आपके होश उड़ाने वाले हैं। वहीं श्रीवल्ली का भी एकदम हटके अदाज देखने को मिला। ‘पुष्पा: द राइज’ की कहानी जहां खत्म हुई थी। अब उसके आगे की कहानी के साथ धमाका करने को तैयार है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Allu Arjun (@alluarjunonline)

पुष्पा 2 के बारे में

साल 2021 में आई अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा: द राइज’ ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़े हैं। अब ‘पुष्पा: द रूल’ 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने को तैयार है। ‘पुष्पा 2’ की बात करें तो सुकुमार के डायरेक्शन में बन रही फिल्म ‘पुष्पा: द रूल’ इस साल के मोस्ट अवेटेड सीक्वल्स में से एक है।इसमें अल्लू अर्जुन के साथ रश्मिका मंदाना, फहाद फासिल, जगपति बाबू समेत कई स्टार्स मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।