Hrithik Roshan-Saba Azad

Hrithik Roshan-Saba Azad ने परिवार संग मनाई दिवाली, एक-दूसरे का हाथ थामे नजर आए Couple

Hrithik Roshan-Saba Azad

Hrithik Roshan-Saba Azad: बी टाउन में इन दिनों दिवाली पार्टी का जश्न जोरो-शोरो से चल रहा। अब कई सेलेब्स फैंस के साथ अपनी तस्वीरें अपने सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। इसी बीच ऋतिक रोशन ने भी अपनी दिवाली पार्टी की कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। सोशल मीडिया पर एक्टर की ये दिवाली फोटोज लोगों को बहुत पसंद आ रही है। ऋतिक रोशन ने गर्लफ्रेंड सबा आजाद और अपने परिवार के साथ दिवाली मनाई है। एक्टर हर साल अपने परिवार के साथ दिवाली का फेस्टिवल मनाते हैं।

ss 32

ऋतिक रोशन-सबा आजाद हाथ थामे आए नजर

ऋतिक रोशन-सबा आजाद की जोड़ी लोगों को बहुत पसंद आ रही है। पहली तस्वीर में ऋतिक रोशन-सबा आजाद का हाथ पकड़े अपने पूरे परिवार के साथ पोज देते नजर आ रहे हैं। ऋतिक इस फोटोज में ऑल ब्लैक आउटफिट में हैंडसम लग रहे हैं। वहीं सबा हरे और लाल लहंगे में काफी खूबसूरत लग रही थीं। इस लुक को उन्होंने मिनिमम ज्वैलरी के साथ स्टाइल किया था। लोगों कपल की फोटोज में कमेंट कर उनकी तारीफ कर रहे हैं।

erttyhn

सोशल मीडिया पर छाए ऋतिक-सबा

इन तस्वीरों में ऋतिक के माता-पिता राकेश रोशन और पिंकी रोशन भी उनके साथ नजर आ रहे हैं। एक्टर ने तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, ‘सुंदर लोगों को हैप्पी दिवाली।’ पिछले हफ्ते ऋतिक रोशन और उनकी गर्लफ्रेंड सबा आजाद ने अपनी चचेरी बहन पश्मीना रोशन का जन्मदिन मनाया था। कपल सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं।

hujm 5

ऋतिक रोशन का प्रोफेशनल लाइफ

ऋतिक रोशन को हाल ही में सलमान खान और कटरीना कैफ की ‘टाइगर 3′ में कैमियो रोल प्ले में नजर आए। ऋतिक रोशनक अब जल्द फिल्म’फाइटर’ में दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर के साथ नजर आने वाले हैं। यह फिल्म 2024 में रिलीज होगी।

 

मनोंरजन जगत की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × five =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।