Scan QR to download app Download Android App Scan QR to download app Download iOS App

Uttarkashi Tunnel हादसे की जांच के लिए विशेषज्ञ समिति का गठन

Summary :

Uttarakhand: उत्तरकाशी में रविवार को हुए टनल हादसे के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन युद्ध स्तर पर जारी है। उसके अंदर 40 श्रमिक फंसे हुए हैं। इन्हें बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है। इस दौरान सरकार ने इस हादसे की जांच के आदेश दिए हैं। उत्तराखंड सरकार ने सुरंग दुर्घटना की जांच के लिए मंगलवार को छह सदस्यीय विशेषज्ञ समिति का गठन किया है। आपको बता दें इस समिति में भारतीय भू-वैज्ञानिक सर्वेक्षण विभाग के उप महाननिदेशक द्वारा नामित अधिकारी, वाडिया हिमालयन भू-विज्ञान संस्थान, देहरादून के निदेशक द्वारा नामित अधिकारी, भारतीय सुदूर संवेदन संस्थान देहरादून के निदेशक द्वारा नामित अधिकारी,…

Uttarakhand: उत्तरकाशी में रविवार को हुए टनल हादसे के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन युद्ध स्तर पर जारी है। उसके अंदर 40 श्रमिक फंसे हुए हैं। इन्हें बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है। इस दौरान सरकार ने इस हादसे की जांच के आदेश दिए हैं। उत्तराखंड सरकार ने सुरंग दुर्घटना की जांच के लिए मंगलवार को छह सदस्यीय विशेषज्ञ समिति का गठन किया है।

आपको बता दें इस समिति में भारतीय भू-वैज्ञानिक सर्वेक्षण विभाग के उप महाननिदेशक द्वारा नामित अधिकारी, वाडिया हिमालयन भू-विज्ञान संस्थान, देहरादून के निदेशक द्वारा नामित अधिकारी, भारतीय सुदूर संवेदन संस्थान देहरादून के निदेशक द्वारा नामित अधिकारी, भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशालय के निदेशक द्वारा नामित अधिकारी, उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण देहरादून के भू-वैज्ञानिक, उत्तराखंड भूस्खलन न्यूनीकरण एवं प्रबंधन केन्द्र, देहरादून के वरिष्ठ भू-वैज्ञानिक शामिल हैं।
सरकार ने इस हादसे की जांच के आदेश दिए
दरअसल, ये हादसा दिवाली के दिन रविवार को हुआ था। राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इस घटना की पल-पल की जानकारी ले रहे हैं। पीएम मोदी ने भी सीएम से हादसे की जानकारी ली है और हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। मुख्यमंत्री धामी ने सोमवार सुबह खुद सिलक्यारा पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया था और अधिकारियों से बचाव एवं राहत कार्यों की लगातार निगरानी करने और किसी भी प्रकार की कोताही न करने को कहा था।
जल्द लोगों को सुरक्षित निकाला जाएगा बाहर
बता दें इस हादसे को लेकर राज्य आपदा प्रबंधन सचिव रंजीत कुमार सिन्हा ने कहा था कि प्रेशर के कारण हिस्सा ढहा है, हमारी प्राथमिकता है लोगों को सुरक्षित बाहर निकालना. हम अंदर फंसे लोगों को भोजन-पानी, ऑक्सीजन मुहैया करा रहे हैं। बुधवार तक लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया जाएगा। सुरंग के अंदर फंसे लोगों से बातचीत हुई है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk Team

google-partner