कंगना रनौत ने राम मंदिर से डाली पहली तस्‍वीर,सज-धज कर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए पहुंची ‘क्वीन

Summary :

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत प्राण प्रतिष्ठा समारोह से दो दिन पहले ही अयोध्या पहुंच गई थीं. कंगना रनौत लगातार अयोध्या से अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर रही हैं. हाल ही में एक्ट्रेस ने एक नया अपडेट दिया है, जिसमें कंगना ने राम मंदिर की झलक दिखाई है. कंगना रनौत लेटेस्ट फोटोज में सज-धजी ट्रेडिशनल अवतार में राम मंदिर के सामने खड़ी नजर आ रही हैं. बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत प्राण प्रतिष्ठा समारोह से दो दिन पहले ही अयोध्या पहुंच गई थीं हाल ही में एक्ट्रेस ने एक नया अपडेट दिया है, जिसमें कंगना ने राम मंदिर की झलक…

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत प्राण प्रतिष्ठा समारोह से दो दिन पहले ही अयोध्या पहुंच गई थीं. कंगना रनौत लगातार अयोध्या से अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर रही हैं. हाल ही में एक्ट्रेस ने एक नया अपडेट दिया है, जिसमें कंगना ने राम मंदिर की झलक दिखाई है. कंगना रनौत लेटेस्ट फोटोज में सज-धजी ट्रेडिशनल अवतार में राम मंदिर के सामने खड़ी नजर आ रही हैं.

  • बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत प्राण प्रतिष्ठा समारोह से दो दिन पहले ही अयोध्या पहुंच गई थीं
  • हाल ही में एक्ट्रेस ने एक नया अपडेट दिया है, जिसमें कंगना ने राम मंदिर की झलक दिखाई
  • कंगना रनौत लेटेस्ट फोटोज में सज-धजी ट्रेडिशनल अवतार में राम मंदिर के सामने खड़ी नजर आ रही हैं

कंगना रनौत ने दिखाई राम मंदिर की झलक

कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ फोटोज शेयर की हैं. लेटेस्ट फोटोज में एक्ट्रेस राम मंदिर के सामने पोज करती नजर आ रही हैं. कंगना के पोस्ट में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए सिक्योरिटी सिस्टम भी दिखाई दे रहा है. एक्ट्रेस ने राम मंदिर की झलक के साथ ही अपने लुक की क्लोज फोटोज भी शेयर की हैं. एक्ट्रेस क्रीम कलर की साड़ी पहने नजर आ रही हैं, जिसपर ‘राम’ लिखा है. साथ ही एक्ट्रेस ने ग्रीन कलर के स्टोन्स का नेकलेस पहना है और अपने ट्रेडिशनल लुक को स्टाइल के साथ कंपलीट किया है. कंगना रनौत के लेटेस्ट फोटोज पर नेटीजन्स जय श्री राम का नाम लेते नजर आ रहे हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kangana Ranaut (@kanganaranaut)

हनुमान गढ़ी में कंगना ने लगाया था झाड़ू!

कंगना रनौत  ने बीते दिन अयोध्या में गुरु रामभद्राचार्या से मुलाकात की तस्वीरें और मंदिर में दी अपनी सेवाओं की वीडियो भी इंस्टाग्राम पर शेयर की थी. एक्ट्रेस वीडियो में मंदिर में झाड़ू लगाती नजर आ रही थीं. कंगना रनौत का मंदिर में झाड़ू लगाने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था. बता दें, सिर्फ कंगना रनौत ही नहीं बल्कि फिल्म इंडस्ट्री के कई सेलेब्स अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए पहुंचे हैं.

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।