Kokilaben Ambani ने Anant-Radhika के लिए होस्ट की ‘गरबा डांडिया नाइट’, सामने आईं अंदर की झलकियां

Summary :

Anant-Radhika: बिजनेसमैन मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे Anant  की शादी अब बस एक हफ्ते ही दूर है। जल्द ही Radhika और अनंत अंबानी एक-दूजे के हो जाएंगे। शादी से पहले होने वाली जरूरी रस्में शुरू हो गई हैं। इनका आयोज अंबानी आवास एंटीलिया पर ही किया जा रहा है। परिवार के लोग, रिश्तेदार और खास दोस्त इस फंक्शन में शामिल हो रहे हैं। बीते दिन मामेरू फंक्शन के ठीक बाद गरबा नाइट का आयोजन किया गया है। इस मेगा इवेंट को अनंत अंबानी की दादी कोकिलाबेन ने आयोजित किया था। इसकी झलकियां अब सामने आ गई हैं,…

Anant-Radhika

Anant-Radhika: बिजनेसमैन मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे Anant  की शादी अब बस एक हफ्ते ही दूर है। जल्द ही Radhika और अनंत अंबानी एक-दूजे के हो जाएंगे। शादी से पहले होने वाली जरूरी रस्में शुरू हो गई हैं। इनका आयोज अंबानी आवास एंटीलिया पर ही किया जा रहा है। परिवार के लोग, रिश्तेदार और खास दोस्त इस फंक्शन में शामिल हो रहे हैं। बीते दिन मामेरू फंक्शन के ठीक बाद गरबा नाइट का आयोजन किया गया है। इस मेगा इवेंट को अनंत अंबानी की दादी कोकिलाबेन ने आयोजित किया था। इसकी झलकियां अब सामने आ गई हैं, जिसमें रंगारंग कार्यक्रम की झलक देखने को मिल रही है।

  • बिजनेसमैन मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे Anant  की शादी अब बस एक हफ्ते ही दूर है
  • जल्द ही Radhika और अनंत अंबानी एक-दूजे के हो जाएंगे
  • बीते दिन मामेरू फंक्शन के ठीक बाद गरबा नाइट का आयोजन किया गया

डेकोरेशन जीत लेगी दिल

सामने आए वीडियो में आप अंदर हुई फ्लोरल डेकोरेशन की झलक देख सकते हैं। राधा-कृष्ण की मूर्तियों के साथ पूरे हॉल को सजाया गया है। गुजराती वाइब वाले इस डेकोरेशन को पिंक और व्हाइट कलर कॉर्डिनेट किया गया है। वीडियो में नजर आ रहा खूबसूरत डेकोर आपका दिल जीत लेगा। इतना ही नहीं एक और वीडियो भी सामने आया है जिसमें गरबा परफॉर्मेंस देखने को मिल रही है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ambani Family (@ambani_update)

परफॉर्मेंस का वीडियो भी आया सामने

सामने आए दूसरे वीडियो में आप वीर पहाड़िया को मंच पर परफॉर्म करते देख सकते हैं। इतना ही नहीं कई गेस्ट मंच के ठीक सामने डांस करते दिख रहे हैं। इस वीडियो में दूर खड़ी कोकिलाबेन अंबानी की भी झलक दिख रही है। गरबा बीट पर लोगों को झुमाने वाले सिंगर पृथ्वी गोहिल भी छाते नजर आ रहे हैं। पृथ्वी गोहिल पहले भी अंबानी परिवार के कार्यक्रमों की शोभा बढ़ा चुके हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ambani Family (@ambani_update)

अब कुछ ही दिन दूर है शादी

सामूहिक विवाह कार्यक्रम के संपन्न होने के बाद से ही अंबानी परिवार में शादी की रस्मों का आगाज हो गया है। ‘मामेरू’ सेरेमनी का बुधवार को आयोजन हुआ और इसके अगले दिन ही गुरुवार को गरबा नाइट का आयोजन किया गया। इस दौरान सभी लोग थीम के अनुसार ही कपड़ों में नजर आए। सभी ने गुजराती स्टाइल के घाघरा-चोली और कुर्ता पजामा कैरी किए थे। अब इस फंक्शन की एक से बढ़कर एक अतरंगी तस्वीरें छाई हुई हैं। वैसे अब अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी दूर नहीं है, 12 जुलाई को दोनों सात फेरे लेंगे और शादी के बंधन में बंधकर एक दूजे के पति-पत्नी कहलाएंगे

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।