Kriti Kharbanda और Pulkit Samrat का लीक हुआ वेडिंग कार्ड, इस दिन सात फेरे लेने जा रहा जोड़ा!

Summary :

रिपोर्ट्स के मुताबिक, जामनगर में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शन के ठीक बाद, बॉलीवुड एक और बड़ी शादी की तैयारी कर रहा है मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कृति खरबंदा और पुलकित सम्राट मार्च में शादी कर सकते हैं। हालांकि अभी कोई कंफर्मेशन नहीं है लेकिन अफवाह है कि वह हफ्तेभर में ही सात फेरे ले लेंगे। जनवरी, 2024 में इन्होंने रोका किया था। कृति खरबंदा और पुलकित सम्राट बीते कुछ समय से अपनी शादी की खबरों को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। अफवाहें थीं कि यह जोड़ा फरवरी के महीने में शादी के बंधन में बंधेगा।…

रिपोर्ट्स के मुताबिक, जामनगर में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शन के ठीक बाद, बॉलीवुड एक और बड़ी शादी की तैयारी कर रहा है मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कृति खरबंदा और पुलकित सम्राट मार्च में शादी कर सकते हैं। हालांकि अभी कोई कंफर्मेशन नहीं है लेकिन अफवाह है कि वह हफ्तेभर में ही सात फेरे ले लेंगे। जनवरी, 2024 में इन्होंने रोका किया था। कृति खरबंदा और पुलकित सम्राट बीते कुछ समय से अपनी शादी की खबरों को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। अफवाहें थीं कि यह जोड़ा फरवरी के महीने में शादी के बंधन में बंधेगा। हालांकि, ऐसा नहीं हो सका। अब इस कपल के वेडिंग पर नया अपडेट सामने आया है। साथ ही इनकी शादी का इनवाइट भी लीक हो गया है।

  • पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा ने जनवरी, 2024 में रोका सेरेमनी की थी, मगर शादी की डेट नहीं बताई
  • कपल के वेडिंग कार्ड के लीक होने के बाद शादी की डेट भी सामने आई है

रकुल प्रीत और जैकी भगनानी के बाद अब फैन्स को इनकी शादी की बेसब्री से इंतजार है। इस वेडिंग सीजन में अब एक और एक्टर के घर शहनाई बजने जा रही है। बता दें पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा के सगाई की हाल ही में फोटोज सामने आई थीं। दोनों ने हालांकि शादी की डेट नहीं बताई थी। सोशल मीडिया पर कृति खरबंदा और पुलकित सम्राट के शादी का कार्ड लीक हो गया है। इस कार्ड में कपल का कोलाज है और उसमें लिखा है, अपने लोगों के साथ जश्न मनाने के लिए और सब्र नहीं कर सकते। पुलकित और कृति को ढेर सारा प्यार।’ इसके साथ ही दोनों की वेडिंग डेट भी रिवील कर दी गई है। हालांकि सच क्या है, अभी पुख्ता जानकारी नहीं है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kriti Kharbanda (@kriti.kharbanda)

कपल की शादी की तारीख तय

रिपोर्ट के अनुसार, पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा 13 मार्च 2024 को सात फेरे लेकर हमेशा के लिए एक-दूजे के हो जाएंगे। दोनों ने न केवल अपनी शादी की तारीख तय कर ली है, बल्कि पिछले साल से शादी की तैयारी भी कर रहे हैं। वास्तव में, कृति की वेलेंटाइन डे पोस्ट ने उनकी मार्च की शादी के जश्न का संकेत दिया। कृति ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा था, ‘आइए हाथ में हाथ डालकर एक साथ मार्च में चलें।

कृति-पुलकित की रोका सेरेमनी

पुलकित सम्राट की ये दूसरी शादी होगी। पहली उन्होंने सलमान की मुंहबोली बहन से की थी। मगर बाद में इनका तलाक हो गया था। अब ये कृति संग जिंदगी बिताने जा रहे हैं। 30 जनवरी को कृति और पुलकित ने रोका सेरेमनी की थी। और उसकी फोटोज शेयर भी की थीं। इस दौरान सिर्फ परिवार और चंद दोस्त मौजूद थे। कृति और पुलकित के करीबी दोस्त ने जोड़े के रोका समारोह से अनदेखी तस्वीरें साझा की थीं। दोनों स्क्वाड के साथ पोज दे रहे थे और वे सभी खूब मुस्कुरा रहे थे। इस दौरान कृति बेहद सिंपल लुक में नजर आईं। रॉयल-ब्लू अनारकली में वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। पुलकित प्रिंटेड कुर्ते में हैंडसम लग रहे थे। पुलकित सम्राट की ये दूसरी शादी होगी। पहली उन्होंने सलमान की मुंहबोली बहन से की थी। मगर बाद में इनका तलाक हो गया था। अब ये कृति संग जिंदगी बिताने जा रहे हैं।

Priya Mishra