ब्लैडर कैंसर के कारण महेश मांजरेकर की हुई सर्जरी, जानें अब कैसी है हालत - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

ब्लैडर कैंसर के कारण महेश मांजरेकर की हुई सर्जरी, जानें अब कैसी है हालत

फिल्म इंडस्ट्री में कई ऐसे स्टार्स जो कैंसर को मात देकर घर वापस लौटे हैं। अब इस फहरिस्त में फेमस फिल्म निर्देशक महेश मांजरेकर का भी नाम जुड़ गया है। जी हां महेश मांजरेकर की हाल ही में एक सर्जरी हुई है जो पूरी तरह सफल रही है।

हिंदी और मराठी फिल्मों के शानदार एक्टर और डायरेक्टर महेश मांजरेकर से जुड़ी एक बड़ी खबर आ रही है। खबरें हैं कि महेश मांजरेकर की सर्जरी हुई है। कुछ दिन पहले ही महेश मांजरेकर को यूरिनरी ब्लैडर कैंसर होने की बात सामने आई थी। इसके बाद डॉक्टरों ने एक्टर की सर्जरी करने के लिए कहा था। इसके बाद उनकी सर्जरी की गई है। ये सर्जरी 10 दिन पहले मुंबई के एक अस्पताल में की गई है। इसके बाद से उनकी हालत में सुधार है।
1629702534 130433
खबर के मुताबिक, ’10 दिन पहले मुंबई के एच.एन. रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल में महेश की सर्जरी हुई है। अब निर्देशक घर वापस आ गए हैं, और पूरी तरह फिट हैं। ऑपरेशन पूरी तरह सफल रहा और एक्टर अपने घर वापस आकर काफी अच्छा महसूस कर रहे हैं’।
1629702610 mahesh manjrekar 1629696790
वर्क फ्रंट की बात करें तो महेश मांजरेकर इंडस्ट्री के जानेमाने निर्देशक और एक्टर हैं। महेश मांजरेकर ने हिंदी के अलावा तमिल और मराठी फिल्मों में भी काम किया है। महेश सबसे पहले दूर्दशन की एक मराठी सीरीज़ में नज़र आए थे। इसके बाद ने कई फिल्मों के निर्देशन भी किया और कई फिल्मों में एक्टिंग भी। कांटे, मुसाफिर, रन, दस कहानियां, दबंग… महेश मांजरेकर की हिट फिल्मों से एक हैं। इसके अलावा एक्टर कई टीवी शोज जैसे, झलक दिख ला जा, अरे दीवानों मुझे पहचानों, माहाराष्ट्रचा सुपरस्टार 1, बिग बॉस मराठी सीज़न 1, 2 और 3 में भी। इनमें किसी शो में महेज बतौर जज नज़र आए हैं, किसी में होस्ट और किसी में कंटेस्टेंट के रूप में दिख चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ten + twelve =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।