Mr And Mrs Mahi Release Date: बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर और राजकुमार राव की मोस्ट अवेटेड मूवी मिस्टर एंड मिसेज माही लंबे समय से सुर्खियों में बनी हुई है। कई बार फिल्म की रिलीज डेट में बदलाव किया गया था। अब एक बार फिर इस फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया गया है जो अगले साल बड़े पर्दे पर आने वाली है।
Mr And Mrs Mahi Release Date: जाह्नवी कपूर और राजकुमार राव की फिल्म ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ लंबे समय से अपनी रिलीज को लेकर सुर्खियों में बनी हुई है। अब इस फिल्म की रिलीज डेट सामने आ गई है। बता दें कि इससे पहले दोनों स्टार्स ने फिल्म ‘रूही’ में साथ काम किया था। इस फिल्म को लोगों ने काफी पसंद किया था।अब एक बार फिर दोनों की जोड़ी ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ में साथ दिखाई देने वाली है। शरण शर्मा के निर्देशन में बनी इस फिल्म का निर्माण धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले किया जा रहा है।
कब रिलीज होगी Mr And Mrs Mahi
करण जौहर के प्रोडक्शन हाउस धर्मा प्रोडक्शन ने आज 9 नवंबर को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम और एक्स पर फिल्म का नया पोस्टर जारी करते हुए, इसकी रिलीज डेट का एलान भी कर दिया है। हालांकि, इस फिल्म को देखने के लिए अभी फैंस को थोड़ा इंतजार करना होगा।
View this post on Instagram
बता दें कि ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ फिल्म का एलान नवंबर 2021 में किया गया था। इसके बाद मई 2022 में इसकी शूटिंग शुरू हुई थी। शूटिंग भी लगभग साल भर में पूरी हो गई थी, लेकिन किसी निजी वजहों से फिल्म को रिलीज नहीं किया गया था। अब धर्मा प्रोडक्शन ने एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा ‘दो दिल एक सपने का पीछा कर रहे हैं और यह बिल्कुल पिच-एर परफेक्ट है। 19 अप्रैल, 2024 को सिनेमाघरों में आने वाली ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ के लिए मैदान तैयार है’।
View this post on Instagram
जाह्नवी ने ली इतने महीने की ट्रेनिंग
एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर ने इस फिल्म को लेकर मिड-डे को दिए इंटरव्यू में यह खुलासा किया था कि उन्होंने इस फिल्म के लिए 6 महीनों तक क्रिकेट की ट्रेनिंग ली है। इस दौरान उन्होंने एक क्रिकेटर के तौर पर उनकी बॉडी लैंग्वेज और क्रिकेट की बारीकियों को सीखा है, जो किसी भी एक बल्लेबाज के लिए बेहद जरूरी है।
मनोंरजन जगत की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App






