लोकप्रिय टीवी शो ‘तेनाली राम’ में कुणाल करण कपूर की नई एंट्री हुई है। वह लक्ष्मणप्पा भट्टारू के किरदार में नजर आएंगे, जो विज्ञान और तर्क में निपुण है और सत्य व न्याय के मार्ग पर चलता है।
लोकप्रिय अभिनेता कुणाल करण कपूर अब ‘तेनाली राम’ टीवी शो का हिस्सा बनने जा रहे हैं। वह शो में लक्ष्मणप्पा भट्टारू उर्फ लक्ष्मण का महत्वपूर्ण किरदार निभाते नजर आएंगे। लक्ष्मण का चरित्र एक वफादार, विचारशील और बुद्धिमान व्यक्ति का है, जो विज्ञान और तर्क की गहरी समझ रखता है। वह हिंसा से दूर ज्ञान, सत्य और न्याय के मार्ग पर चलता है।
शो में नया मोड़ लाएगा लक्ष्मण का आगमन
तेनाली राम की दुनिया में लक्ष्मण का प्रवेश एक शानदार मोड़ लेकर आएगा। दर्शकों को शो में एक नई तरह की साझेदारी देखने को मिलेगी, जहां दिमाग और ताकत दोनों का मेल होगा। तेनाली जहां राज्य का सबसे चतुर दिमाग है, वहीं लक्ष्मण तर्क और व्यावहारिकता की आवाज बनकर उभरेंगे। कठिन परिस्थितियों में दोनों मिलकर समस्याओं का हल निकालते नजर आएंगे।

कुणाल करण कपूर ने साझा किए अपने अनुभव
कुणाल करण कपूर ने अपने किरदार लक्ष्मण के बारे में बात करते हुए कहा, “लक्ष्मण मेरे अब तक निभाए गए सभी किरदारों से अलग है। वह विविधतापूर्ण, चिंतनशील और शांत व्यक्तित्व का मालिक है, जिसने मुझे इस भूमिका की ओर आकर्षित किया। तेनाली राम का हिस्सा बनना मेरे लिए एक रोमांचक नया अध्याय है।”
इश्कबाज की नवीना बोले ने साजिद खान पर लगाए गंभीर आरोप
सेट पर पहला दिन और खास अनुभव
कुणाल ने बताया, “मुझे आज भी सेट पर अपना पहला दिन याद है। मैं शीशे के सामने खड़ा था और पोशाक के साथ तालमेल बैठाने की कोशिश कर रहा था। शुरुआत में थोड़ी झिझक थी कि क्या मैं इस किरदार को ठीक से निभा पाऊंगा। लेकिन धीरे-धीरे किरदार से जुड़ाव बढ़ता गया और अब यह एक शानदार अनुभव बन चुका है।”

Download Android App
Download iOS App