‘खतरों के खिलाड़ी’ के बाद दर्द से गुजर रही थीं Nimrit Kaur Ahluwalia, करानी पड़ी थी फिजियोथेरेपी

Summary :

टीवी शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ में खतरनाक स्टंट करने वाली एक्ट्रेस Nimrit Kaur Ahluwalia ने कहा कि स्टंट के दौरान मसल्स में खिंचाव आने के बाद दर्द से राहत पाने के लिए उन्हें फिजियोथेरेपी करानी पड़ी थी. उन्होंने कहा कि उन्हें अब भी कभी-कभी दर्द होता है. शो में Nimrit Kaur Ahluwalia को कई चुनौतियों से भरे स्टंट करते हुए देखा गया. रोंगटे खड़े कर देने वाले बिजली के झटकों से लेकर खौफनाक जीवों का सामना करने तक के स्टंट करते हुए देखा गया. अपने अनुभव के बारे में बात करते हुए निमृत ने कहा, “खतरों के खिलाड़ी में भाग…

टीवी शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ में खतरनाक स्टंट करने वाली एक्ट्रेस Nimrit Kaur Ahluwalia ने कहा कि स्टंट के दौरान मसल्स में खिंचाव आने के बाद दर्द से राहत पाने के लिए उन्हें फिजियोथेरेपी करानी पड़ी थी. उन्होंने कहा कि उन्हें अब भी कभी-कभी दर्द होता है. शो में Nimrit Kaur Ahluwalia को कई चुनौतियों से भरे स्टंट करते हुए देखा गया. रोंगटे खड़े कर देने वाले बिजली के झटकों से लेकर खौफनाक जीवों का सामना करने तक के स्टंट करते हुए देखा गया. अपने अनुभव के बारे में बात करते हुए निमृत ने कहा, “खतरों के खिलाड़ी में भाग लेना मेरे जीवन के सबसे रोमांचक और गहन अनुभवों में से एक रहा है. मैं इन स्टंट को करने में इतनी मशगूल थी, कि सब कुछ भूल जाती थी. बाद में मुझे एहसास ही नहीं हुआ कि मैं कितनी थक गई थी.”

  • Nimrit Kaur Ahluwalia को कई चुनौतियों से भरे स्टंट करते हुए देखा गया
  • एक्ट्रेस ने कहा कि भारत वापस आने के बाद उनको बिस्तर पर अपने मांसपेशियों के खिंचाव का अहसास हुआ

सहा था दर्द

एक्ट्रेस ने कहा कि भारत वापस आने के बाद उनको बिस्तर पर अपने मांसपेशियों के खिंचाव का अहसास हुआ था. एक्ट्रेस ने कहा, “मुझे मांसपेशियों में खिंचाव और दर्द से राहत पाने के लिए फिजियोथेरेपी करवानी पड़ी. यह दर्द मुझे अभी भी महसूस होता है. लेकिन चुनौतियों के बावजूद मैं इस अनुभव को किसी भी चीज के लिए नहीं बदलूंगी. इसने मुझे हिम्मत और मेंटली मजबूती की अहमियत सिखाई.”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

निमृत कौर ने रोहित शेट्टी को लेकर भी कहा ता

निमृत ने कहा कि वह रोहित शेट्टी द्वारा होस्ट किए गए शो में हर पल के लिए आभारी हैं और उम्मीद करती हैं कि उनका सफर दूसरों को अपने डर का सामना करने के लिए प्रेरित करेगा. इस महीने की शुरुआत में, निमृत कौर ने रोहित शेट्टी के साथ अपने रिश्तों के बारे में बात की थी.

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।