Deepika Padukone के 8 की शिफ्ट की मांग पर बोले Bahubali एक्टर “किसी पर कोई दबाव नहीं”…

Summary :

राणा दग्गुबाती ने 8 की शिफ्ट पर रखी अपनी राय

दीपिका की 8 घंटे की शिफ्ट की मांग सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान राणा ने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री में किसी पर भी घंटों तक काम करने का दबाव नहीं डाला जाता। राणा बोले, “ये हमेशा से ही एक चॉइस रही है।

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण बीते दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘स्पिरिट’ को लेकर चर्चा में रहीं। डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा की इस फिल्म से दीपिका का बाहर होना काफी विवादों का हिस्सा बना। कहा जा रहा है कि दीपिका ने फिल्म के लिए 8 घंटे की शिफ्ट में काम करने और 20 करोड़ रुपये फीस के साथ प्रॉफिट शेयरिंग की डिमांड रखी थी। इसी वजह से दोनों के बीच मतभेद हुए और दीपिका फिल्म से अलग हो गईं।

राणा दग्गुबाती ने रखी अपनी राय

इस पूरे मामले में दीपिका की 8 घंटे की शिफ्ट की मांग सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई। एक्ट्रेस को इंडस्ट्री के कई कलाकारों और फैंस का सपोर्ट भी मिला। लोगों का मानना है कि दीपिका अब एक मां हैं, ऐसे में उनकी वर्किंग शिफ्ट को लेकर डिमांड पूरी तरह जायज है। अब इस मुद्दे पर साउथ सुपरस्टार राणा दग्गुबाती ने भी अपनी राय रखी है।

Deepika Padukone

कोई मजबूर नहीं करता

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान राणा ने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री में किसी पर भी घंटों तक काम करने का दबाव नहीं डाला जाता। राणा बोले, “ये हमेशा से ही एक चॉइस रही है। कोई भी आपको जबरदस्ती किसी चीज के लिए मजबूर नहीं करता। जैसे कोई आपको किसी शो का हिस्सा बनने के लिए मजबूर नहीं करता, वैसे ही फिल्म के सेट पर लंबे घंटे तक काम करने का दबाव भी कोई नहीं बनाता। हर किसी की अपनी प्राथमिकताएं होती हैं, कुछ एक्टर्स सिर्फ 4 घंटे काम करते हैं, तो कुछ ज्यादा समय बिताते हैं। ये पूरी तरह से एक्टर का फैसला होता है।”

इस गंभीर बीमारी के चलते अस्पताल में भर्ती हुई Sana Makbul, फैंस ने मांगी सलामती की दुआ

इंडिया का वर्क कल्चर

इसके साथ ही राणा दग्गुबाती ने इंडिया के वर्क कल्चर और वर्क-लाइफ बैलेंस पर भी बात की। उन्होंने कहा कि भारत में अभी भी विकास की काफी जरूरत है। हमारे देश की प्रति व्यक्ति आय काफी कम है और आबादी बहुत ज्यादा है, ऐसे में यहां ग्रोथ के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री का उदाहरण देते हुए राणा ने बताया कि वहां का वर्क कल्चर थोड़ा अलग है। “तेलुगू इंडस्ट्री में 8 घंटे की शिफ्ट नॉर्मल है, वहीं बॉलीवुड में 12 घंटे काम करना आम बात है। तेलुगू इंडस्ट्री में लोग सुबह 7 बजे से काम शुरू कर देते हैं, जबकि बॉलीवुड में आमतौर पर शिफ्ट 9 बजे शुरू होती है।”

Deepika Padukone

अल्लू अर्जुन संग नजर आएंगी दीपिका

राणा का मानना है कि अगर कोई एक्टर 8 घंटे काम करना चाहता है, तो इसमें कोई बुराई नहीं है। आखिरकार हर किसी के लिए समय सबसे कीमती होता है. अगर दीपिका पादुकोण की बात करें तो ‘स्पिरिट’ छोड़ने के बाद अब वो निर्देशक एटली और साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के साथ एक बड़े प्रोजेक्ट में नजर आने वाली हैं। फिल्म का अनाउंसमेंट भी हो चुका है और दीपिका की तैयारी का एक वीडियो भी सामने आ चुका है। उनके फैंस अब इस नए प्रोजेक्ट को लेकर काफी उत्साहित हैं।

Yashika Jandwani