रणवीर संग वोट डालने पहुंचीं प्रेग्नेंट दीपिका पादुकोण, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते दिखीं ‘लेडी सिंघम’

Summary :

लोकसभा चुनाव 2024 के पांचवें चरण के लिए छह राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों की 49 संसदीय सीटों पर मतदान हो रहे हैं। सुबह से ही लोग मतदान करने पहुंच रहे हैं। मतदान सुबह 7 बजे शुरू हो गए हैं जो शाम 6 बजे तक जारी रहेंगे। मुंबई में भी आज मतदान है। ऐसे में सितारों की महफिल मतदान कंद्रों पर देखने को मिल रही है। सितारे अपने-अपने पोलिंग बूथ पर पहुंचकर वोट डाल रहे हैं। अक्षय कुमार, जाह्नवी कपूर, वरुण धवन, अनिल कपूर जैसे कई और सितारों की तरह ही दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह भी वोट डालने…

लोकसभा चुनाव 2024 के पांचवें चरण के लिए छह राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों की 49 संसदीय सीटों पर मतदान हो रहे हैं। सुबह से ही लोग मतदान करने पहुंच रहे हैं। मतदान सुबह 7 बजे शुरू हो गए हैं जो शाम 6 बजे तक जारी रहेंगे। मुंबई में भी आज मतदान है। ऐसे में सितारों की महफिल मतदान कंद्रों पर देखने को मिल रही है। सितारे अपने-अपने पोलिंग बूथ पर पहुंचकर वोट डाल रहे हैं। अक्षय कुमार, जाह्नवी कपूर, वरुण धवन, अनिल कपूर जैसे कई और सितारों की तरह ही दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह भी वोट डालने पहुंचे। दोनों को देखते ही मतदान केंद्र पर भीड़ लग गई।

  • लोकसभा चुनाव 2024 के पांचवें चरण के लिए छह राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों की 49 संसदीय सीटों पर मतदान हो रहे
  • अक्षय कुमार, जाह्नवी कपूर, वरुण धवन, अनिल कपूर जैसे कई और सितारों की तरह ही दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह भी वोट डालने पहुंचे

रणवीर और दीपिका साथ में पहुंचे वोट डालने

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह दोनों ही सफेद शर्ट और ब्लू जीन्स में ट्विनिंग करते नजर आए। इतना ही नहीं इस दौरान लोगों को एक्ट्रेस बेबी बंप की भी झलक देखने को मिली, जिसे वो अपनी ढीली-ढाली शर्ट में छिपाती नजर आ रही हैं। इसका वीडिया भी सामने आया है। एक्ट्रेस के पति रणवीर सिंह उन्हें भीड़ से बाहर निकालते दिख रहे हैं। रणवीर केयरिंग पति की तरह अपनी प्रेंग्नेंट पत्नी दीपिका पादुकोण का हाथ थामे आगे बढ़ते दिख रहे हैं। रणबीर और दीपिका दोनों की जोड़ी हमेशा की तरह कमाल की लग रही है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

लोग कर रहे ऐसे-ऐसे कमेंट

वैसे लाख छिपाने के बाद भी एक्ट्रेस का बेबी बंप लोगों को दिख ही गया है, जिसे देखने के बाद लोगों का कहना है, ‘और कितना छिपाओगी, अब तो दिख गया।’ एख और शख्स ने लिखा, ‘दिख ही गया दीपिका का बेबी बंब।’ इस तरह के कमेंट से कमेंट सेक्शन भरा पड़ा है। याद दिला दें, इन दिनों एक्ट्रेस कई बार बेबी बंप के साथ स्पॉट हो चुकी हैं। जैसे ही उनकी तस्वीरें सामने आती हैं वो वायरल हो जाती हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

इन फिल्मों में दिखेंगे रणवीर और दीपिका

जल्द ही दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह दोनों अपकमिंग फिल्म ‘सिंघम अगेन’ में साथ दिखेंगे। एक्ट्रेस इसकी शूटिंग भी पूरी कर रही हैं। इस फिल्म में एक्ट्रेस महिला पुलिस अधिकारी के किरदार में हैं और उनका एक्शन वाला अंदाज देखने को मिलेगा। इस फिल्म में एक्ट्रेस के पति रणवीर सिंह भी हैं। रणवीर भी फिर से सिंबा की भूमिका निभाएंगे। बता दें कि ‘सिंघम अगेन’ के सेट से भी दीपिका की बेबी बंप वाली तस्वीर काफी वायरल हुई थी

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।