25 साल बाद बड़े पर्दे पर नजर आएंगे Sanjay Dutt और Salman Khan, ट्रेलर लॉन्च में किया खुलासा

Summary :

25 साल बाद बड़े पर्दे पर संजय दत्त और सलमान खान की वापसी

संजय दत्त और सलमान खान 25 साल बाद एक साथ बड़े पर्दे पर नजर आएंगे। संजय दत्त ने ‘द भूतनी’ के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में इस बात का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि यह फिल्म एक्शन और ड्रामा से भरपूर होगी और दोनों भाइयों के बीच जबरदस्त टशन देखने को मिलेगा।

बॉलीवुड के संजू बाबा उर्फ एक्टर संजय दत्त इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘द भूतनी’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। वहीं हाल ही में फिल्म के मेकर्स ने एक खास इवेंट के जरिए इस फिल्म का ट्रेलर लॉन्च किया। इस दौरान ट्रेलर लॉन्च में एक्टर संजय दत्त भी मौजूद रहे। हालांकि उन्होंने इस दौरान न सिर्फ अपनी फिल्म के बारे में बात की, बल्कि सलमान खान के साथ अपकमिंग फिल्म को लेकर भी बड़ा खुलासा किया है।

सलमान मेरा छोटा भाई

बता दें, लंबे समय से ये कयास लगाए जा रहे थे कि संजय दत्त, सलमान खान के साथ फिल्म कर सकते हैं। वहीं ‘द भूतनी’ के ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान जब मीडिया ने संजय दत्त से सिकंदर के ट्रेलर को लेकर सवाल किया, तो उन्होंने फिल्म को “सुपरहिट” करार दे दिया। उन्होंने कहा, “सलमान मेरा छोटा भाई है और मैं हमेशा उसके लिए भगवान से प्रार्थना करता हूं। उसे जो भी मिल रहा है, वो उसकी मेहनत का फल है।”

Sanjay Dutt

किस फिल्म में आएंगे नजर

इसी बीच जब संजय दत्त से सलमान खान संग काम करने को लेकर पूछा गया, तो उन्होंने आखिरकार इस बात का खुलासा किया कि वह 25 साल बाद सलमान के साथ स्क्रीन शेयर करने जा रहे हैं। उन्होंने कहा, “हम दोनों भाई एक साथ आ रहे हैं। आपने ‘साजन’ देखी है, ‘चल मेरे भाई’ देखी है, अब हमारी अगली फिल्म में टशन हमें देखना।”

Sanjay Dutt Sanjay Dutt की हॉरर, एक्शन फिल्म ‘The Bhootnii’ में खूंखार होगा Mouni Roy का Look

संजू बाबा ने यह भी बताया कि यह फिल्म एक्शन और ड्रामा से भरपूर होगी और वह इसे लेकर काफी एक्साइटेड हैं। उन्होंने कहा, “यह एक धमाकेदार एक्शन फिल्म होगी। 25 साल बाद मैं अपने छोटे भाई के साथ काम कर रहा हूं और इस बार हमारे बीच जबरदस्त टशन देखने को मिलेगा।”

Sanjay Dutt

18 अप्रैल को होगी रिलीज

बात करें संजय दत्त की फिल्म ‘द भूतनी’ की, तो इसमें उनके साथ एक्ट्रेस मौनी रॉय भी लीड रोल में नजरआएंगी। फिल्म का ट्रेलर दर्शकों के बीच खूब पसंद किया जा रहा है और सोशल मीडिया पर इसे अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। वहीं ट्रेलर में संजय का डरावना और दिलचस्प अंदाज देखने को मिला, जिससे ऑडियंस के बीच एक्साइटमेंट और भी बढ़ गई है। ‘द भूतनी’ 18 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अब देखना दिलचस्प होगा कि बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म को कैसा रिस्पॉन्स मिलता है। इसके साथ ये सवाल भी है कि क्या सलमान-संजय की जोड़ी एक बार फिर दर्शकों के दिलों पर राज कर पाती है या नहीं।

Yashika Jandwani