Chiranjeevi स्टारर Vishwambhara का भक्ति गीत ‘रामा रामा’ हुआ रिलीज़, भक्ति में डूबे फैंस

Summary :

निर्देशक वशिष्ठ की फिल्म ‘विश्वम्भर’ का पहला सिंगल ‘रामा रामा’ रिलीज़ हुआ। गाने में चिरंजीवी हनुमान की पोशाक में नजर आते हैं। फिल्म में तृषा कृष्णन और कुणाल कपूर भी अहम भूमिकाओं में हैं। चिरंजीवी स्टारर फिल्म ‘विश्वम्भर’ का भक्ति गीत ‘रामा रामा’ रिलीज़ हुआ। इस गाने को एमएम कीरावनी ने संगीतबद्ध किया है और रामजोगय्या शास्त्री ने इसके बोल लिखे हैं। फिल्म में तृषा कृष्णन और कुणाल कपूर भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। आपको बता दें कि यह गाना ‘रामा रामा’ 12 अप्रैल यानी हुनमान जयंती के शुभ अवसर पर रिलीज हुआ, आपको बता दें इस गाने को अकादमी…

निर्देशक वशिष्ठ की फिल्म ‘विश्वम्भर’ का पहला सिंगल ‘रामा रामा’ रिलीज़ हुआ। गाने में चिरंजीवी हनुमान की पोशाक में नजर आते हैं। फिल्म में तृषा कृष्णन और कुणाल कपूर भी अहम भूमिकाओं में हैं।

चिरंजीवी स्टारर फिल्म ‘विश्वम्भर’ का भक्ति गीत ‘रामा रामा’ रिलीज़ हुआ। इस गाने को एमएम कीरावनी ने संगीतबद्ध किया है और रामजोगय्या शास्त्री ने इसके बोल लिखे हैं। फिल्म में तृषा कृष्णन और कुणाल कपूर भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। आपको बता दें कि यह गाना ‘रामा रामा’ 12 अप्रैल यानी हुनमान जयंती के शुभ अवसर पर रिलीज हुआ, आपको बता दें इस गाने को अकादमी पुरस्कार विजेता एमएम कीरावनी ने तैयार किया है। निर्माताओं द्वारा जारी किए गए पोस्टर से पता चलता है कि ‘रामा रामा’ एक भक्ति गीत होगा। फिल्म में मेगास्टार चिरंजीवी मुख्य भूमिका में हैं।

आपको बता दें कि तस्वीर में चिरंजीवी हनुमान की पोशाक पहने बच्चों से घिरे हुए हैं, पृष्ठभूमि में भगवान राम की एक भव्य मूर्ति है। रामजोगय्या शास्त्री ने इस गाने के बोल लिखे हैं।

अपनी ब्लॉकबस्टर डेब्यू ‘बिम्बिसार’ से अमिट छाप छोड़ने वाले निर्देशक वशिष्ठ ने ‘विश्वम्भर’ को एक शानदार फिल्म बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। निर्देशक ने पहले ही यह स्पष्ट कर दिया है कि वह इस फिल्म को अब तक का अपना सबसे महत्वाकांक्षी और प्रतिष्ठित प्रोजेक्ट मानते हैं।

इस फिल्म में चिरंजीवी के साथ तृषा कृष्णन, आशिका रंगनाथ मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म में कुणाल कपूर भी अहम भूमिका में हैं।

फिल्म में सिनेमैटोग्राफी छोटा के. नायडू की है, जबकि एएस प्रकाश प्रोडक्शन डिजाइनर हैं। फिल्म का संपादन कोटागिरि वेंकटेश्वर राव और संतोष कामिरेड्डी ने किया है, जबकि फिल्म के संवाद साईं माधव बुर्रा ने लिखे हैं। सुष्मिता कोनिडेला ने फिल्म में कॉस्ट्यूम डिजाइन किए हैं।

मेगास्टार चिरंजीवी की बहुप्रतीक्षित सोशल-फैंटेसी मनोरंजक फिल्म ‘विश्वम्भर’ का दर्शक इसके टीजर जारी होने के बाद से बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जिसमें फिल्म के लिए तैयार की गई मंत्रमुग्ध कर देने वाली दुनिया की झलक दिखाई गई है।

वशिष्ठ के निर्देशन में बनी इस फिल्म का निर्माण प्रतिष्ठित यूवी क्रिएशन्स बैनर के तहत विक्रम, वामसी और प्रमोद ने किया है।

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.