- 58 वर्षीय सुपरस्टार की जो संपत्ति आंकी गई है उसके बारे में जानकर किसी का भी मुंह अचंभे से खुला रह जाएगा
- अमीरों की लिस्ट में पहले नंबर पर गौतम अडानी और दूसरे नंबर पर रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी हैं
शाहरुख खान बने बॉलीवुड के रिचेस्ट स्टार
शाहरुख खान हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2024 में शामिल हुए हैं और ये उनकी सिल्वर स्क्रीन से एक अलग उपलब्धि है। अभिनेता की नेटवर्थ की बात करें तो शाहरुख की नेटवर्थ 7,300 करोड़ है। शाहरुख के अलावा, अमिताभ बच्चन, जूही चावला, करण जौहर और ऋतिक रोशन ने भी इस लिस्ट में पहली बार अपनी जगह बनाई है।
View this post on Instagram
हुरुन इंडिया की रिच लिस्ट में शाहरुख खान
शाहरुख खान ने अपनी एक्टिंग नहीं, बल्कि अपनी फिल्म प्रोडक्शन कंपनी रेड चिलीज और आईपीएल टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के दम पर इस लिस्ट में अपनी जगह बनाई है। हुरुन इंडिया के फाउंडर और रिसर्चर अनस रहमान जुनैद ने कहा कि फिल्में और क्रिकेट भारत के दिल की धड़कन है और आईपीएल टीम कोलकाता नाइट राइडर्स और रेड चिलीज में अपनी होल्डिंग वैल्यू के चलते शाहरुख खान हुरुन इंडिया की रिच लिस्ट में शामिल हुए हैं।
View this post on Instagram
कौन किस नंबर पर?
बता दें, एंटनरटेनमेंट इंडस्ट्री से हुरुन इंडिया की रिच लिस्ट में शामिल हुए सितारों में दूसरे नंबर पर अभिनेत्री जूही चावला हैं, जो शाहरुख खान की बिजनेस पार्टनर भी हैं। इनकी संपत्ति 4,600 करोड़ है। जूही के बाद ऋतिक रोशन लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। अपनी क्लोदिंग लाइन HRX की बदौलत उन्होंने 2000 करोड़ की संपत्ति के साथ तीसरे नंबर पर जगह बनाई है। वहीं अमिताभ बच्चन चौथे और करण जौहर पांचवे नंबर पर हैं। इस बार अमीरों की संपत्ति में जबरदस्त बढ़ोतरी भी दर्ज की गई है।


Download Android App
Download iOS App



