बॉलीवुड एक्ट्रेस वाणी कपूर अपनी नई फिल्म के साथ दर्शकों के बीच आ रही हैं। वह जल्द ही डायरेक्टर आरती बागड़ी की अपकमिंग रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म में नजर आएंगी। इसमें उनके अपोजिट एक्टर के तौर पर पाकिस्तानी स्टार फवाद खान को कास्ट किया गया है। बताया जा रहा है कि यह अनटाइटल इंटरनेशनल प्रोजेक्ट है, जो हिंदी भाषा में है। इसकी पूरी शूटिंग ब्रिटेन में होगी।
- वाणी कपूर बड़ी फिल्मों का हिस्सा रही हैं और वह इस प्रोजेक्ट के लिए है तैयार
- वाणी के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स जल्द ही ‘बद्तमीज गिल’ में नजर आने वाली हैं
एक ट्रेड सोर्स ने बताया, ”फवाद खान इंटरनेशनल लेवल पर काफी पॉपुलर हैं। वह मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स का भी हिस्सा रहे हैं। इस प्रोजेक्ट को लेकर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। प्रोड्यूसर्स इस प्रोजेक्ट की घोषणा यूके में इसके शूटिंग शेड्यूल शुरू होने से ठीक पहले करेंगे।” यह प्रोजेक्ट ईस्टवुड स्टूडियोज का पहला इंटरनेशनल कोलैबोरेशन है।
इस किरदार में नजर आएंगी वाणी कपूर
रोमांटिक कॉमेडी फिल्म की कहानी दो ऐसे लोगों पर है, जिनके दिल प्यार में टूटे हैं। किस्मत उनको मदद के बहाने एक साथ मिलाती हैं और अनजाने में दोनों एक-दूसरे से इश्क कर बैठते हैं। सोर्स ने कहा, “वाणी कपूर बड़ी फिल्मों का हिस्सा रही हैं और वह इस प्रोजेक्ट के लिए एकदम सही हैं। दरअसल, मेकर्स नई कास्ट चाहते थे, जिसमें फवाद एक खूबसूरत भारतीय लड़की से प्यार करते हैं और वाणी उस रोल में फिट बैठती हैं।” इस प्रोजेक्ट की शूटिंग इस साल सितंबर में शुरू हो सकती है।
एक्ट्रेस के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
वाणी के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स के बारे में बता करें तो वह जल्द ही ‘बद्तमीज गिल’ में नजर आने वाली हैं। फिल्म की कहानी एक ऐसी लड़की की है, जिसका परिवार बरेली और लंदन में है। फिल्म में अपारशक्ति खुराना और परेश रावल भी हैं। अपारशक्ति लड़की के भाई का किरदार और परेश पिता का रोल निभाएंगे। इसका निर्माण निकी भगनानी और विक्की भगनानी कर रहे हैं, वहीं स्क्रिप्ट नवजोत गुलाटी ने लिखी है। ‘बद्तमीज गिल’ के अलावा, एक्ट्रेस ‘खेल-खेल में’ अक्षय कुमार, तापसी पन्नू, एमी वर्क, आदित्य सील, प्रग्या जायसवाल और फरदीन खान के साथ नजर आएंगी। उनके पास ‘रेड 2’ भी है।
पाकिस्तानी एक्टर फवाद के वर्कफ्रंट
फवाद के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह सनम सईद के साथ ‘बरजख’ में नजर आएंगे। इस्लाम में बरजख का मतलब एक ऐसी जगह से है, जहां मौत के बाद और इंसाफ से पहले आत्माओं को रखा जाता है। शो के 6 एपिसोड होंगे। यह प्यार, नुकसान और उसके बाद की कहानी है। शो को असीम अब्बासी डायरेक्ट कर रहे है, जिन्हें ‘चुड़ैल’ और फीचर फिल्म ‘केक’ के निर्देशन के लिए जाना जाता है। शो 19 जुलाई से शुरू होगा और हर मंगलवार और शुक्रवार को जिंदगी की यूट्यूब चैनल और जी5 पर आएगा।


Download Android App
Download iOS App





