- विक्की कौशल और कैटरीना कैफ इंडस्ट्री के सबसे पॉपुलर कपल्स में से एक हैं
- वहीं फैंस भी इनकी जोड़ी को काफी पसंद करते हैं
- एक दूसरे पर जान छिड़कन वाले विक्की और कैटरीना की क्या कभी लड़ाई होती है
इस वजह से होती विक्की-कैटरीना की लड़ाई
‘छावा’ अभिनेता विक्की कौशल ने 2022 में सिद्धार्थ मल्होत्रा और करण जौहर के सामने मोस्ट पॉपुलर चैट शो, ‘कॉफी विद करण’ के दौरान कैटरीना कैफ संग अपनी लड़ाई को लेकर मजेदार किस्सा शेयर किया था। रैपिड-फायर राउंड खेलते समय जब विक्की कौशल से पूछा गया कि वह और उनकी पत्नी कैटरीना कैफ किस बात पर झगड़ते हैं तो विक्की ने हंसते हुए कहा, ‘अलमारी में जगह के लिए।’ इस बीच होस्ट करण ने भी हंसते हुए खुलासा किया कि वह एक बार विक्की कौशल के घर गए थे और उन्होंने देखा कि एक्टर के पास कपड़े रखने की जगह नहीं थी। फिल्म मेकर आगे कहते हैं कि, ‘वो एक्ट्रेस है उनके लिए दो अलमारी में जगह होना भी जरूरी है।’ ये सुन सिद्धार्थ मल्होत्रा भी हंसने लगते हैं।
View this post on Instagram
विक्की-कैटरीना की पर्सनल लाइफ
जिन्हें नहीं पता, उन्हें बता दें कि विक्की कौशल और कैटरीना कैफ ने कुछ सालों तक डेटिंग करने के बाद 9 दिसंबर, 2021 को शादी के बंधन में बंध गए। विक्की कौशल और कैटरीना कैफ फैंन के बीच ‘विकट’ के नाम से मशहूर हैं। हालांकि उन्होंने कभी एक साथ स्क्रीन शेयर नहीं की है। कुछ महीनों पहले कैटरीना कैफ की प्रेग्नेंसी खबरों पर रिएक्ट करते हुए विक्की ने अफवाहों को खारिज करते हुए कहा था कि ऐसे कुछ नहीं है।
View this post on Instagram
विक्की-कैटरीना की अपकमिंग फिल्म
वर्कफ्रंट की बात करें तो विक्की कौशल को आखिरी बार ‘बैड न्यूज’ में देखा गया था, जिसमें उनके साथ तृप्ति डिमरी और एमी विर्क भी थे। इसके बाद विक्की 6 दिसंबर को पीरियड वॉर एक्शन-ड्रामा ‘छावा’ में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म मराठा योद्धा छत्रपति संभाजी महाराज की बहादुरी भरी जीवन गाथा पर बेस्ड है। दूसरी ओर, कैटरीना कैफ को आखिरी बार ‘मेरी क्रिसमस’ और ‘टाइगर 3’ में देखा गया था। उनके पास फरहान अख्तर के साथ ‘जी ले जरा’ सहित कई प्रोजेक्ट हैं, लेकिन अभी तक किसी भी फिल्म की शूटिंग शुरू नहीं की है।


Download Android App
Download iOS App



