बॉलीवुड की मोस्ट टैलेंटेड एक्ट्रेस कही जाने वाली विद्या बालन वैसे तो कम ही सुर्ख़ियों में नजर आती हैं। लेकिन इस बीच विद्या बालन को मीडिया के कैमरे में कैप्चर किया गया हैं। लेकिन इस बार विद्या बालन को अकेले नहीं बल्कि एक्ट्रेस अपने देवर और बॉलीवुड के हैंडसम हंक कहे जाने वाले आदित्य रॉय कपूर के साथ स्पॉट हुई हैं। जहां देवर-भाभी की ये क्यूट सी बॉन्डिंग देख आप भी दिल हार बैठेंगे।
हाल ही में एक्ट्रेस को उनके देवर आदित्य रॉय कपूर के साथ स्पॉट किया गया, जिसका एक वीडियो सामने आया है। जहां दोनों एक दूसरे को देखकर मुस्कुराते हुए गले लगाते हुए दिख रहे हैं। इस दौरान दोनों ने साथ में पैपराजी को पोज भी दिए। वीडियो सामने आते ही फैंस इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं। और साथ ही दोनों की क्यूट बॉन्डिग देख काफी इम्प्रेस हुए। बता दें, विद्या बालन ने फिल्म प्रॉड्यूसर सिद्धार्थ रॉय कपूर से साल 2012 में शादी की थी। बॉलीवुड एक्टर आदित्य रॉय कपूर उनके भाई हैं।
वही इस वीडियो पर अब ढेरों फैंस कमेंट कर प्यार लुटाते हुए नजर आ रहे हैं। जहां एक यूजर ने कमेंट कर लिखा है की देवर-भाभी साथ में बेहद क्यूट दिख रहे हैं। तो वही एक यूजर ने लिखा है की- विद्या बालन जी आप तो काफी पतली हो गयी हैं कर बेहद खूबसूरत भी। साथ ही ऐसे ढेरो कमेंट कर फैंस अब देवर भाभी के इस रिश्ते पर जमकर प्यार बरसाते हुए नजर आ रहे हैं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो विद्या बालन आखिरी बार फिल्म जलसा में नजर आई थीं। वहीं आदित्य रॉय कपूर हाल ही में द नाइट मैनेजर में नजर आए थे,
इस सीरीज को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। साथ ही इस सीरीज में आदित्य रॉय की एक्टिंग को भी खूब सराहा गया था।