अगर आप किसी ऑफिस में काम करते है तो कभी-कभी ऐसा होता होगा कि किसी बात पर आपका मूड खराब है और ऑफिस जाने का मन नहीं है। ऐसे में आप बीमार होने का बहाना बनाते हैं और बॉस से छु्ट्टी की बात करते हैं। कई बार आपकी लीव अप्रूव भी हो जाती है तो कई बार बॉस आपके बहाने को समझ जाता है और ऑफिस बुला लेता है।

ऑफिस में स्पेशल छुट्टी इंट्रोड्यूस
लेकिन अब चीन के एक ऑफिस ने अपने कर्मचारियों के लिए स्पेशल छुट्टी इंट्रोड्यूस की है। बता दें, एक रिटेल कंपनी के मालिक यू डोंगलाई ने एंप्लॉय को खुश रखने के लिए Unhappy Leave निकाली है यानी अगर आप खुश नहीं है तो ऑफिस आने की कोई जरूरत नहीं है।
Unhappy Leave ले सकते है कर्मचारी
दरअसल, साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, चाइनीज रिटेल टायकून ने कर्मचारियों के वर्क-लाइफ बैलेंस को बेहतर बनाने के लिए एक नया कॉन्सेप्ट अपनाया है। इसके कॉन्सेप्ट में फर्म ने अनहैप्पी लीव का चलन शुरू किया गया है, जिसके तहत अगर कर्मचारी का ऑफिस ना आने का मन हो तो छुट्टी ले सकता है। कंपनी के मुताबिक, कर्मचारी अब 10 दिन की एक्स्ट्रा लीव ले सकते हैं। वो भी मन के मुताबिक अगर दफ्तर आने का मन ना कर तो वह छुट्टी लेकर आराम भी कर सकते हैं।

खुश नहीं तो न आएं ऑफिस
कंपनी के मालिक यू डोंगलाई का कहना है कि ‘मैं चाहता हूं कि हर कर्मचारी को आजादी मिले। हर किसी के साथ कभी न कभी ऐसा होता है कि, वो ऑफिस आने के मूड में नहीं होते हैं। ऐसे में अगर आप खुश नहीं हैं, तो ऑफिस आने की जरूरत नहीं है’। यू डोंगलाई ने ये भी साफ किया है कि, मैनेजमेंट किसी कर्मचारी को ये छुट्टी लेने से मना नहीं कर सकता। ऐसा करना नियमों के खिलाफ होगा।


Download Android App
Download iOS App



