मैनपुरी से डिंपल यादव ने किया नामांकन,अखिलेश और शिवपाल रहे मौजूद

Summary :

Lok Sabha Election 2024: यूपी के मैनपुरी से समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार डिंपल यादव ने आज नामांकन कर दिया है। डिंपल के साथ सपा प्रमुख अखिलेश यादव ,चाचा शिवपाल और रामगोपाल यादव भी मौजूद रहे। नामांकन के पहले डिंपल यादव ने अपने ससुर और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के समाधि स्थल जाकर उनको याद किया। Highlights यूपी के मैनपुरी से समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार डिंपल यादव ने आज नामांकन कर दिया है डिंपल के साथ सपा प्रमुख अखिलेश यादव ,चाचा शिवपाल और रामगोपाल यादव भी मौजूद रहे मैनपुरी से किया नामांकन.. डिंपल यादव ने आज अपनी परंपरागत…

Lok Sabha Election 2024: यूपी के मैनपुरी से समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार डिंपल यादव ने आज नामांकन कर दिया है। डिंपल के साथ सपा प्रमुख अखिलेश यादव ,चाचा शिवपाल और रामगोपाल यादव भी मौजूद रहे। नामांकन के पहले डिंपल यादव ने अपने ससुर और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के समाधि स्थल जाकर उनको याद किया।

Highlights

  • यूपी के मैनपुरी से समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार डिंपल यादव ने आज नामांकन कर दिया है
  • डिंपल के साथ सपा प्रमुख अखिलेश यादव ,चाचा शिवपाल और रामगोपाल यादव भी मौजूद रहे

मैनपुरी से किया नामांकन..

डिंपल यादव ने आज अपनी परंपरागत सीट मैनपुरी ने नामांकन पत्र भरा है आपको बता दें कि मैनपुरी यादव परिवार की सीट रही है इसी सीट से मुलायम सिंह यादव कई बार सांसद रह चुके हैं। पिछले उपचुनाव में डिंपल यादव ने इस सीट से जीत दर्ज की थी। इस बार फिर से सपा ने डिंपल यादव को ही मैदान में उतारा है। इस मौके पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि यह सीट नेताजी की सीट रही है उनको भरोसा कि इस बार भी जनता समाजवादी पार्टी पर ही भरोसा करेगी ।

यह भी पढ़ें.. पंजाब में आप ने जारी की एक और लिस्ट, 4 उम्मीदवारों का किया ऐलान

जयवीर सिंह से होगा मुकाबला..

मैनपुरी से इस बार बीजेपी ने यूपी के संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह को मैदान में उतारा है। उनका सीधा मुकाबला डिंपल यादव से होना है ऐसे में इनकी राह आसान नहीं होने वाली है। जयवीर सिंह ने नामांकन करने के बाद कहा कि इस बार मैनपुरी की जनता ने मन बना लिया है बदलाव होकर रहेगा। अब देखना होगा की आने वाले समय में मैनपुरी का नतीजा किसके पक्ष में आता है और कौन इस सीट से जीतने में कामयाब हो पता है।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं

Desk News