बिग बॉस के 15 ऐसे कंटेस्टंट्स जिनके बिना ये विवादित शो रहता अधूरा, इनकी वजह से लोगों को पसंद है कंट्रोवर्सी

Summary :

बिग बॉस शो का 13 वां सीजन शुरू होने वाला है और देखना होगा इस बार शो में क्या नयी कॉन्ट्रोवर्सीज देखने को मिलती है। इससे पहले हम आपको मिलवा रहे है उन 15 पूर्व बिग बॉस कंटेंस्टेंट्स से जिन्होंने शो को अपने विवादों और खेल की वजह से खूब सुर्खियां दिलाई।

मशहूर और विवादित टीवी रियलिटी शो बिग बॉस का नया सीजन जल्द ऑन  एयर होने वाला है और शो को लेकर चर्चाएं जोरों पर है। ये शो अपनी कॉन्ट्रोवर्सीज के लिए जितनी सुर्खियां बटोरता है उतना ही पसंद भी किया जाता है। डॉली बिंद्रा, स्वामी ओम , पूजा मिश्रा , हेज़ल कीच कुछ ऐसे नाम है जिन्हे बिग बॉस के सबसे विवादित कंटेस्टंट्स में गिना जाता है। 
अब शो का 13  वां सीजन शुरू होने वाला है और देखना होगा इस बार शो में क्या नयी कॉन्ट्रोवर्सीज देखने को मिलती है।  इससे पहले हम आपको मिलवा रहे है उन 15 पूर्व बिग बॉस कंटेंस्टेंट्स से जिन्होंने शो को अपने विवादों और खेल की वजह से खूब सुर्खियां दिलाई। 
1. राखी सावंत, सीजन 1 


ड्रामा क़्वीन के नाम से मशहूर राखी सावंत ने शो के पहले सीजन में जमकर बवाल मचाया था और कश्मीरा शाह के साथ उनके विवाद को कौन भुला सकता है। 
2. राहुल रॉय, सीजन 1 


आशिक़ी अभिनेता राहुल रॉय ने बिग बॉस का सीजन 1 जीता था और 1 करोड़ की इनामी राशि जीती थी। 
3. अमित सध , सीजन 1 


काई पो चे , सुलतान और गोल्ड जैसी फिल्मों में काम कर चुके अमित सध के साथ राखी सावंत ने शो में फ़्लर्ट करने की कोशिश की थी और अमित ने सीजन के दौरान काफी सुर्खियां बटोरी थी। 
4. बाबा सहगल, सीजन 1 


दुनिया के पहले हिंदी रैपर माने जाने वाले बाबा सहगल ने शो में काफी सुर्खियां बटोरी थी पर ये सिर्फ 20 दिन ही घर में टिक पाए। 
5. मोनिका बेदी , सीजन 2 

अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सालेम से कथित अफेयर को लेकर चर्चा में आयी मोनिका बेदी ने बिग बॉस के घर में भी काफी सुर्खियां बटोरी थी। 
6. राखी टंडन , सीजन 2 


हम पांच शो में स्वीटी का किरदार निभाने वाली राखी टंडन ने बिग बॉस के घर में चर्चा बटोरी थी पर ये दुसरे हफ्ते ही शो से बहार निकल गयी। 
7. कमाल आर खान, सीजन 3

अभिनेता कमाल आर खान ने बिग बॉस के घर में भी काफी विवाद किया और साथ कन्टेंस्टन्ट अली बख्तियार और रोहित वर्मा से बवाल करने पर उन्हें घर से बाहर निकाल दिया गया था। 
8. विनोद कांबली , सीजन 3 

पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली ने भी बिग बॉस के घर में काफी चर्चा बटोरी लेकिन ये भी शो में ज्यादा टिक नहीं पाए। 
9. पामेला एंडरसन, सीजन 4 

मशहूर अमेरिकी स्टार पामेला एंडरसन बिग बॉस के घर में वाइल्ड कार्ड एंट्री के रूप में आयी थी। ये शो में सिर्फ तीन दिन रही पर इनके देसी मूव्स को दर्शकों ने काफी पसंद किया। 
10. शक्ति कपूर , सीजन – 5 


अभिनेता शक्ति कपूर ने सीजन पांच में शो में एंट्री ली और अबै बॉस के घर  में मिस अफगानिस्तान विदा समदज़ई को थप्पड़ मारने की वजह से इन्होने खूब सुर्खियां बटोरी। 
11. नवजोत सिद्धू , सीजन 6 

पूर्व क्रिकटर और नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने बिग बॉस के घर में निजी जिंदगी को लेकर कई खुलासे किये जिसके बाद उनकी पत्नी ने शो के मेकर्स को उन्हें घर से बहार निकलने के लिए अपील की। सिद्धू की पत्नी का कहना था की उन्हें चुनाव प्रचार के लिए शो से छुट्टी दे दी जाए। 
12. हेज़ल कीच, सीजन 7 


युवराज सिंह की पत्नी हेजल कीच ने शो के सातवे सीजन में एंट्री ली थी और काफी चर्चा बटोरी पर ज्यादा दिनों तक शो में टिक नहीं पायी। 
13. प्रत्युषा बनर्जी , सीजन 7 


मशहूर टीवी एक्ट्रेस प्रत्युषा अपनी मौत के करीब तीन साल पहले बिग बॉस के सीजन 7 में बतौर कन्टेंस्टन्ट नजर आयी थी। शो में 63 दिनों तक के सफर ने प्रत्युषा को काफी सुर्खियां दिलाई थी। 
14. मिनिषा लाम्बा , सीजन 8 


एक्ट्रेस मिनिषा लाम्बा बिग बॉस के घर में पांच हफ़्तों तक रही और उन्हें शो के दौरान पुनीत इस्सर के साथ सीक्रेट रूम में भी रखा गया था।  शो में उन्हें काफी सुर्खियां मिली थी। 
15 नोरा फतेही , सीजन 9 


मशहूर एक्ट्रेस और मोरक्कन ब्यूटी नोरा ने सीजन 9 में बिग बोस के घर एन्ट्री ली और शो में प्रिंस नरूला के साथ उनकी करीबी ने काफी हेडलाइंस बटोरी। शो में इनके अफेयर की खूब चर्चा हुई पर फिर प्रिंस ने युविका का हाथ थाम लिया, जो अब उनकी पत्नी है। 

Ujjwal Jain