Badshah के माफी मांगने के 2 महीने बाद Honey Singh ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘दोस्त होता तो…’

Summary :

Honey Singh और Badshah पिछले कुछ समय से अपने रिश्तों को लेकर खूब चर्चा में रहे हैं। कई बार दोनों को लेकर उनके बीच चल रही अनबन और विवाद की खबरें सामने आती रहती है, जिस ने उनके फैंस को भी हैरान कर दिया था। वहीं रैपर Badshah ने कुछ वक्त पहले ही  Honey Singh से माफी मांगी थी और अपने 15 साल पुराने झगड़े को खत्म करने की हिंट दी। Badshah ने पब्लिकली हनी सिंह से माफी मांगते हुए कहा था कि उनके बीच कुछ गलतफहमियां थी, लेकिन वो अब ये दुश्मनी खत्म करना चाहते हैं। वहीं बादशाह के…

Honey Singh और Badshah पिछले कुछ समय से अपने रिश्तों को लेकर खूब चर्चा में रहे हैं। कई बार दोनों को लेकर उनके बीच चल रही अनबन और विवाद की खबरें सामने आती रहती है, जिस ने उनके फैंस को भी हैरान कर दिया था। वहीं रैपर Badshah ने कुछ वक्त पहले ही  Honey Singh से माफी मांगी थी और अपने 15 साल पुराने झगड़े को खत्म करने की हिंट दी। Badshah ने पब्लिकली हनी सिंह से माफी मांगते हुए कहा था कि उनके बीच कुछ गलतफहमियां थी, लेकिन वो अब ये दुश्मनी खत्म करना चाहते हैं। वहीं बादशाह के माफी मांगने के बाद पहली बार हनी सिंह ने अपनी चुप्पी तोड़ी है।

हनी सिंह ने बादशाह संग अपनी लड़ाई पर तोड़ी चुप्पी

न्यूज18 को दिए इंटरव्यू में यो यो हनी से जब उनके और बादशाह के आपसी मतभेदों को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कुछ ऐसा कहा जिसके बाद दोनों के फैस के बीच एक बार फिर खलबली मच गई है। यो यो हनी सिंह ने कहा कि, ‘यार… मुझे ये बात बिल्कुल समझ नहीं आती है कि मैंने आज तक किसी के बारे में कुछ भी गलत नहीं बोला। वहीं कुछ लोग कहते हैं कि फॉल आउट हुआ। मुझे समझ नहीं आता कि लोग क्यों हनी सिंह-बादशाह की लड़ाई के बारे में इतना बात कर रहे हैं।’

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Yo Yo Honey Singh (@yoyohoneysingh)

बादशाह की माफी मांगने पर बोले हनी सिंह

आगे बादशाह के माफी मांगने पर हनी सिंह ने कहा, ‘क्या किसी के पास इस बात के आलाव कोई और बात नहीं है चर्चा करने के लिए। एक आदमी कितने साल तक मेरे बारे में बोलता रहा, फिर एक दिन माफी मांग ली। मैं क्या बोलूं उसके बारे में इसलिए इस बारे में मुझे बात करना जरूरी नहीं लगता है। मेरा उससे कोई लेना-देना नहीं है… मैं तो उसको कोई इम्पोर्टेंस ही नहीं देता हूं वह कभी मेरा दोस्त नहीं था। अगर मेरा दोस्त होता तब कोई बात होती तो अलग बात थी।’

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Yo Yo Honey Singh (@yoyohoneysingh)

हनी सिंह के बारे में 

‘ब्लू आइज’, ‘देसी कलाकार’, ‘हाई हील्स’ और ‘लुंगी डांस’ जैसे पॉपुलर गानों के लिए मशहूर हनी सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2003 में सेशन और रिकॉर्डिंग आर्टिस्ट के तौर पर की थी।

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।