बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान को लेकर हाल ही में एक बड़ी खबर सामने आई थी। दरअसल, अपनी फैन फोल्लोविंग के चक्कर में एक्टर को हाल ही में एक बड़ी मुश्किल का सामना करना पड़ा था। दरअसल, एक्टर की गैर-मौजूदगी में उनके घर मन्नत में 2 अजनबी शख्स चोरी-छिपे घुस आए थे। इतना ही नहीं उन्होंने दीवार फांदकर मन्नत में सिक्योरिटी को चख्मा देकर कई घंटे शाहरुख का इंतज़ार किया। वहीं, अब इस केस में एक बड़ी जानकारी सामने आ रही है।

दरअसल, मन्नत में 2 लोग अवैध रूप से घुस आए थे, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। आपको बता दें, ये दोनों शाहरुख खान के फैन थे और उनसे एक मुलाकात के लिए ये दोनों गुजरात से मुंबई आए और ऐसा कर बैठे। वहीं अब मिल रही जानकारी के मुताबिक, ये दोनों करीब 8 घंटे तक शाहरुख खान के मेकअप रूप में ही छिपे रहे थे।

अब इन दोनों आरोपियों के नाम साहिल सलीम खान और राम सर्राफ कुशवाहा बताए जा रहे हैं। ये दोनों गुजरात के रहने वाले हैं। आपको बता दें, ये दोनों शख्स अपने पठान यानी शाहरुख खान से एक बार मुलाकात करना चाहते थे। अपनी इस ख्वाहिश के चलते वो सारी हदे पार कर गए और कानून तोड़ते हुए मन्नत में चोरी छिपे घुस आए। हालांकि, बाद में सिक्योरिटी गार्ड्स ने उन्हें पकड़ लिया और फिर पुलिस के हवाले कर दिया।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस ने अपनी रिपोर्ट में कहा है, ‘दोनों आरोपी छिपकर मन्नत में घुसे थे और तीसरे फ्लोर के मेकअप रूप में करीब 8 घंटे तक शाहरुख खान का इंतजार करते रहे। वो रात के करीब 3 बजे मन्नत में घुसे थे और सुबह साढ़े 10 बजे पकड़े गए।’

वहीं, मन्नत के मैनेजर ने पुलिस को अपने बयान में बताया कि 2 फरवरी को सुबह 11 बजे उनके पास सिक्योरिटी गार्ड का फोन आया कि 2 लोग घर में छिपकर घुस गए थे। वहीं किंग खान दो अनजान लोगों को देख हैरान रह गए थे। अब जब जांच में कोई भी संदिग्ध चीज नहीं मिली, तो उनके परिवार वालों को इस बारे में बताया गया, जिसके बाद उनके घर वाले आए और उनकी जमानत कराई।


Download Android App
Download iOS App



