भारत में कैसे देख सकेंगे ऑनलाइन ऑस्कर अवॉर्ड? जानिए किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर होगी लाइव स्ट्रीमिंग!

Summary :

फिल्मी दुनिया का सबसे प्रतिष्ठित अवार्ड ऑस्कर अवार्ड 12 मार्च को देखने मिलने वाला हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत में इसे कब और कहाँ देखा जा सकेगा तो इसी बात का जवाब देते हुए इस आर्टिकल में इसका पूर्ण वर्णन किया गया हैं।

फिल्मी दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित अवार्ड की बारी अब आ चुकी हैं जिसको पाने के लिए देश-विदेशो की फिल्मो की नज़र इस अवार्ड पर गड़ी हुई हैं। हर साल की तरह इस बार भी अमेरिका के लॉस एंजेलिस के अकेडमी अवॉर्ड्स की धूम मचती दिखाई देने वाली है। 
भारत की ओर से साउथ सिनेमा के मशहूर डायरेक्टर एस एस राजामौली की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘आर आर आर’ (RRR) का सुपरहिट सॉन्ग ‘नाटू नाटू’ (Naatu Naatu) सॉन्ग भी इस साल इस ऑस्कर अवार्ड की रेस में शामिल हुआ है। ऐसे में हम आपको बताने जा रहे हैं कि 95वें ऑस्कर अवॉर्ड्स समारोह को आप इंडिया में कैसे ऑनलाइन और कहां देख सकते हैं। 
जानिए कब से शुरू होगा ऑस्कर 2023
सबसे पहले बात की जाए ऑस्कर अवॉर्ड 2023 के बारे में तो इस बार ये इंटरनेशनल फिल्म अवॉर्ड्स समारोह 12 मार्च रविवार को अमेरिका के लॉस एंजेलिस के डॉल्बी थिएटर में आयोजित किया जाएगा जोकि हर बार की तरह बेहद ही शानदार होगा। इसे रात 8 बजे से ईटी/5 PM, एबीसी पर पीटी पर लाइव देखा जा सकेगा। जबकि समय में अंतर होने के कारण ऑस्कर अवॉर्ड 2023 भारत में 13 मार्च 2023 यानी सोमवार को सुबह 5:30 बजे से प्रसारित किया जायेगा। 
जानिए भारत में कहां देख सकेंगे ऑनलाइन ऑस्कर अवॉर्ड 2023
अब इंडिया में ऑस्कर अवॉर्ड 2023 के लाइव टेलीकास्ट की बात की जाए तो इसे खास फिल्म पुरस्कार समारोह को मशहूर ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर आसानी से देखा जा सकेगा साथ ही इसके अलावा एबीसी नेटवर्क केबल, सिलिंग टीवी, हुलु प्लस लाइव टीवी, यूट्यूब टीवी और फुबो टीवी पर लाइव देखा सकता है। 
क्यों भारत के लिए इतना खास हैं ये ऑस्कर 
95वें ऑस्कर अवॉर्ड (Oscar 2023) पर इस बार सभी भारतवासियों की नजरें टिकी हुई हैं लेकिन आखिर क्यों? तो इस क्यों का जवाब देते हुए अबको बता दे कि साउथ सिनेमा के दिग्गज फिल्ममेकर एस एस राजामौली की फिल्म ‘आर आर आर’ (RRR) का धांसू गाना ‘नाटू नाटू’ (Naatu Naatu) अकेडमी अवॉर्ड 2023 के लिए बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग कैटेगरी में नॉमिनेट इस साल नॉमिनेट हुआ है। ऐसे में हर भारतीयवासी और ‘आर आर आर’ मेकर्स, स्टार कास्ट का ये सपना रहेगा की वह इस बार ऑस्कर में अपने नाम की बाजी ज़रूर मारे। जोकि भारत के लिए बेहद ही गौरव की बात होगी। 

Desk Team