पिछले कुछ दिनों से मशहूर गायिका लता मंगेशकर अपनी तबीयत को लेकर सुर्खियों में थी। अब उनकी तबीयत में काफी सुधार है। लता जी को अब आईसीयू से जनरल वॉर्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। लेकिन हाल ही में एक दो साल प्यारी सी छोटी बच्ची ने लता मंगेशकर की याद दिला दी है। जी हां इस छोटी बच्ची ने लता मंगेशकर की तरह गाना गाकर सबको अपना दीवाना बना लिया है।
.jpg)
इस छोटी बच्ची का नाम प्रज्ञा मेधा है। सोशल मीडिया पर प्रज्ञा का गाने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। 2 साल की ये छोटी बच्ची लता मंगेशकर का फेमस गाना लग जा गले गाती हुई दिखाई दे रही हैं। प्रज्ञा इस गाने को बहुत ही मधुर आवाज में और काफी अच्छे सुरों में गाते हुए नजर आ रही हैं। ये गाना 1964 में आई फिल्म वो कौन थी का है। जिसे साधना पर फिल्माया गया था।

यहाँ देखें बच्ची के गाने का वीडियो…
.jpg)
इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड में अपनी एक खास पहचान बना ली है। हिमेश रेशमिया ने रानू मंडल को अपनी फिल्म में गाने का मौका भी दिया।

अगर बात लता मंगेशकर की करें तो सीने में संक्रमण और सांस लेने में तकलीफ के बाद उन्हें 11 नवंबर को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पातल में भर्ती करवाया गया था। इसके बाद उनकी तबीयत में थोड़ा बहुत सुधार होने के बाद उन्हें स्वास्थ्य की मॉनिटरिंग की जा रही है।
.jpg)
क्योंकि डॉक्टरों को कहीं न कहीं ये डर है कि उन्हें दोबारा से इंफेक्शन न हो जाए। इस वजह से लता जी को ज्यादा लोगों से मिलने-जुलने नहीं दिया जाता है।


Download Android App
Download iOS App



