राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंगलवार को कहा कि कांग्रेस की 14 दिसंबर को प्रस्तावित दिल्ली रैली केंद्र की भाजपा नीत सरकार का घमंड तोड़ देगी। कांग्रेस ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की कथित जनविरोधी नीतियों के खिलाफ 14 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में रैली आहूत की है जिसमें देश भर से उसके कार्यकर्ता भाग लेंगे।
इस बारे में पूछे जाने पर गहलोत ने कहा,‘‘ मैं समझता हूं कि सरकार का जो उनका अहम और घमंड है वह तोड़ने के लिए यह रैली बहुत कारगर साबित होगी।’ उन्होंने कहा, ‘‘सोनिया गांधी के नेतृत्व में, उनके आह्वान पर सब राज्यों में जिलों में प्रदर्शन हुए हैं। अब 14 तारीख को देश की राजधानी दिल्ली के रामलीला मैदान में प्रदर्शन होगा।
झारखंड विधानसभा चुनाव : PM मोदी ने कांग्रेस और झामुमो पर लगाया छल की राजनीति करने का आरोप
देश भर से हजारों, लाखों कार्यकर्ता आएंगे और एक सबक सिखाएंगे, आह्वान करेंगे।’ गांधी परिवार की एसपीजी सुरक्षा कवर हटाए जाने पर उन्होंने कहा, ‘‘सुरक्षा कवर हटाने के लिए जो तर्क दिए गए वह बड़े लचीले भी है, हास्यास्पद भी हैं और तुनक मिजाजी की ध्वनि उसमें से निकलती है।’ गहलोत ने कहा कि राज्य सरकार के कार्यकाल का एक साल पूरा होने पर 17 दिसंबर को निरोगी राजस्थान अभियान शुरू किया जाएगा।


Download Android App
Download iOS App



