54 साल की उम्र में इरफान खान ने आज मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में अंतिम सांस ली। अब से दिवंगत एक्टर हम सभी के बीच नहीं होंगे। मगर अपनी बेहद शानदार एक्टिंग के लिए दिवंगत इरफान खान हमारी यादों में अपनी छाप छोड़े हुए हैं। वैसे तो इरफान खान ने कई फिल्मों में काम किया,लेकिन इस बीच ख़ास बात यह की एक्टर ने अपनी जबदस्त एक्टिंग के दम पर दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई।

अपनी बेहतर एक्टिंग के कारण इरफान ने जिन किरदारों को जिया उसे यादगार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। आज हम आपको दिवंगत इरफान खान के कैरियर की उन 5 बेहतरीन फिल्मों के बारे में बताने वाले हैं, जिन्होंने केवल अवॉर्ड्स शो में ही नहीं बल्कि बॉक्स ऑफिस पर भी तहलका मचाया।

1.पान सिंह तोमर
साल 2012 में आई इरफान खान की फिल्म पान सिंह तोमर उनके कैरियर की सबसे यादगार फिल्मों से एक हैं। इतना ही नहीं इस फिल्म के लिए एक्टर को बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिला था। फिल्म में इरफान ने एक एथलीट का रोल प्ले किया था,जिसके बाद वो बागी बन जाता है।

2.लंच बॉक्स
इरफान खान की फिल्म लंच बॉक्स 2013 में रिलीज़ हुई। भले ही बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म ज्यादा कमाल नहीं कर पाई हो, लेकिन फिल्म में इरफान खान की एक्टिंग को फिर भी बहुत पसंद किया गया। इस फिल्म के जरिये इरफान ने एक्टिंग से नए आयाम स्थापित किए थे।

3.हिंदी मीडियम
साल 2017 में आई फिल्म हिंदी मीडियम के लिए बेस्ट एक्टर के लिए फिल्म फेयर से सम्मानित किया गया था। यह फिल्म एजुकेशन सिस्टम पर आधारित थी,जिसमें इरफान अपने बच्चे के लिए एडमिशन के लिए गरीबों की तरह रहते हैं, ताकि उन्हें गरीब कोटे के तहत एडमिशन मिल सके।

4.लाइफ इन मेट्रो
एक्टर की इस फिल्म में 6 कहानियां थी। 2007 में आई फिल्म में इरफान ने बेहतरीन प्रदर्शन किया था जिस वजह से उन्हें बेस्ट एक्टर के लिए फिल्मफेयर से नवाजा गया।

5.हासिल
फिल्म हासिल में इरफान ने नेगेटिव रोल करते नजर आए। वैसे एक्टर के इस नेगेटिव किरदार को काफी सराहा गया था। इस नेगेटिव किरदार के लिए उन्हें फिल्मफेयर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। फिल्म ने साल 2003 में सिनेमाघर में अपनी धूम मचाई।

6.तलवार
2015 में रिलीज़ हुई इरफान खान की फिल्म तलवार लोगों को खूब भाई। इस फिल्म में इरफान खान ने सीबीआई अफसर का किरदार काफी बेहतरीन अंदाज में अदा किया था। इसलिए आज भी इस किरदार को काफी याद भी किया जाता है।



Download Android App
Download iOS App



