इन 6 सबसे खूंखार विलेन की निजी जिंदगी है प्यार भरी और पत्नियां तो बेहद सीधी सादी

Summary :

ये अभिनेता अपनी जिंदगी में अपने किरदारों से बेहद अलग है और आज हम आपको बॉलीवुड के कुछ खूंखार विलेनों की पत्नियों से मिलवा रहे है जो इनकी निजी जिंदगी के प्यार को बयान करती है।

एक फिल्म के लिए जितना हीरो जरूरी होता है उतना ही एक विलेन भी क्योंकि कहानी में रोमांच बनाये रखने के लिए विलेन बेहद अहम् किरदार है।  बॉलीवुड में कई दमदार एक्टर रहे है जिन्होंने विलेन के किरदारों से अपनी खास पहचान बनायीं।  ये अभिनेता अपनी जिंदगी में अपने किरदारों से बेहद अलग है और आज हम आपको बॉलीवुड के कुछ खूंखार विलेनों की पत्नियों से मिलवा रहे है जो इनकी निजी जिंदगी के प्यार को बयान करती है। 
शक्ति कपूर- शिवांगी कपूर

बॉलीवुड के मशहूर विलेन शक्ति कपूर की पत्नी है शिवांगी कपूर जो मशहूर अदाकारा पद्मिनी कोल्हापुरी की बड़ी बहन हैं। शक्ति कपूर का निजी जीवन बेहद सुखद रहा है।
गुलशन ग्रोवर-कशिश

बॉलीवुड में बैड मैन की छवि के लिए मशहूर गुलशन ग्रोवर का शादीशुदा जीवन कुछ खास सफल नहीं रहा और इनका दो बार तलाक हुआ है। इन्होने फिलोमिना से पहली शादी की थी लेकिन 3 साल बाद दोनों का तलाक हो गया।  इसके बाद इन्होने कशिश से शादी की लेकिन ये शादी भी एक ही साल चल पायी। 
आशुतोष राणा-रेणुका शहाणे 

विलेन के किरदार को नयी पहचान देने वाले आशुतोष राणा की पत्नी है एक्ट्रेस रेणुका शहाणे जो खुद बॉलीवुड में जाना पहचाना नाम है। 
रोनित रॉय- नीलम

रोनित राय जिस फिल्म में विलेन हो उसमे उन्हें टक्कर देने के लिए हीरो के भी पसीने छूटते है। रोनित की पत्नी का नाम है नीलम जो बेहद खूबसूरत है। 
नील नितिन मुकेश-रुक्मिणी सहाय

कई फिल्मों में विलेन का किरदार निभा चुके नील नितिन मुकेश ने रुक्मिणी सहाय से शादी की है जो फिल्म इंडस्ट्री से तो नहीं है पर बेहद खूबसूरत है। 
निकितिन धीर- कृतिका सेंगर

तगड़ी हाइट और बॉडी के मालिक निकेतन धीर कई फिल्मों में विलेन का किरदार निभा चुके है और उनकी शादी हुई है टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस कृतिका सेंगर से। दोनों बेहद खूबसूरत कपल माने जाते है। 

Ujjwal Jain