बॉलीवुड इंडस्ट्री में हैंडसम Actors की कमी नहीं है वहीं बात करें छोटे पर्दे की तो यहां पर भी हैंडसम अभिनेताओं की कमी नहीं है। टीवी इंडस्ट्री के कई ऐसे एक्टर हैं जिनकी फैन फॉलोइंग किसी हीरो से कम नहीं है।
आज हम आपको टीवी इंडस्ट्री के ऐसे Actors के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें छोटे पर्दे का शाहरुख खान और अमिताभ बच्चन भी कहा जाता है। इन एक्टर्स ने एक्टिंग के साथ-साथ लुक्स में भी महारथ हासिल की है।
चलिए जानते हैं कि वह कौन से Actors हैं।
1. हर्षद चोपड़ा
टीवी के मशहूर Actor हर्षद चोपड़ा ने अपने एक्टिंग कैरियर की शुरूआत सीरियल ममता से की थी। फिलहाल हर्षद का टीवी पर सीरीयल बेपनाह आ रहा है जिसमें उनके साथ जेनिफर विंगेट हैं।
2. शरद मल्होत्रा
टीवी इंडस्ट्री के जाने-माने Actor शरद मल्होत्रा का भी इस लिस्ट में नाम आता है। शरद ने अपने कैरियर की शुरूआत बनूं मैं तेरी दुल्हन से की थी। उसके बाद वह कई टीवी शोज में भी नजर आ चुके हैं।
3. बरुन सोबती
इस लिस्ट में टीवी के जाने-माने Actor बरुन सोबती का नाम भी है। बरुन ने अपने कैरियर की शुरूआत सीरीयल श्रद्धा से की थी।
4. अरिजीत तनेजा
अरिजीत तनेजा एक भारतीय टेलीविज़न Actor हैं जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत चैनल V के पॉपुलर शो ‘द सीरियल’ से की थी। ये MTV के रियलिटी शो ‘स्प्लिट्सविला 6’ के कंटेस्टेंट भी रह चुके हैं।
5. गौतम रोड़े
अब हम बात करेंगे टीवी Actor और होस्ट गौतम रोड़े की। गौतम अब तक कई टीवी सीरियल्स में काम कर चुके हैं। वह ‘बा बहु और बेबी’, ‘लकी’, ‘सरस्वतीचंद्र’ जैसे सीरियल में नजर आ चुके हैं। गौतम बॉलीवुड फिल्मों में भी छोटे-मोटे रोल कर चुके हैं।
6. रजत टोकस
इस लिस्ट में अगला नाम आता है सीरियल ‘जोधा अकबर’ में अकबर की भूमिका निभाने वाले Actor रजत टोकस का। वह स्टार प्लस के फेमस शो ‘पृथ्वीराज चौहान’ में भी नजर आ चुके हैं। रजत ने बहुत ही छोटी उम्र में सफलता की उंचाईयों को छू लिया था।
7. सिद्धार्थ शुक्ला
ये कहना गलत नहीं होगा कि सिद्धार्थ शुक्ला छोटे पर्दे के शाहरुख़ खान है। सिद्धार्थ के गुड लुक्स पर दुनियाभर की लडकिय फ़िदा हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2008 में सीरियल ‘बाबुल का आँगन छूटे ना’ से की थी। इसके बाद वह कि अन्य टीवी शोज में भी नजर आये। फिल्म ‘हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया’ से उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू किया था।
8. करण कुंद्रा
अब इस लिस्ट में अगला नंबर आता है एक्टर करण कुंद्रा का। करण कुंद्रा अब तक कई टीवी सीरियल्स में नजर आ चुके हैं। वह एकता कपूर के शो ‘कितनी मोहब्बत है’ से लोगों के नजरों में आये थे।


Download Android App
Download iOS App













