90 के दशक में कई खूबसूरत एक्ट्रेसेस ने बॉलीवुड में एंट्री की जिन्होंने बेहद कम समय में काफी नाम कमाया पर बहुत कम ही फिल्म इंडस्ट्री में टिक पायी। इन्ही अभिनेत्रियों में से एक है सोनम, जिन्होंने ‘त्रिदेव’ और ‘विश्वात्मा’ जैसी फिल्मों से रातों-रात शोहरत हासिल की।

ओए-ओए गर्ल के नाम से मशहूर सोनम 90 के दशक में बोल्ड अभिनेत्रीयो में गिनी जाती थीं। मशहूर निर्माता निर्देशक उन्हें अपनी फिल्म में लेने के लिए उनके घर के चक्कर काटते थे। उस दौरा में अभिनेत्रियां फिल्म में बोल्ड सीन देने और बिकिनी पहनने से बेहद कतराती थी पर सोनम को कोई परहेज़ नहीं था।

आज सोनम का जन्मदिन है और इस मौके पर हम आपको उनकी जिंदगी की ऐसी अहम् सच्चाई बता रहे है जिसकी वजह से उन्हें बॉलीवुड को अलविदा कहना पड़ा । सोनम का जन्म 2 सितंबर 1972 में हुआ था। सोनम का असली नाम बख्तावर खान है।

फिल्मों में आने के बाद उन्होंने अपना नाम बख्तावर से बदलकर सोनम रख लिया था। साल 1988 में सोनम ने फिल्म ‘विजय’ से अपने करियर की शुरूआत की थी। इस फिल्म में सोनम ने जबरदस्त किसिंग सीन दिए और खूब चर्चा बटोरी ।

अपनी पहली ही फिल्म में बोल्ड सीन देकर सुर्खियां बटोरने वाली सोनम ने इसके बाद ‘विजय’ और ‘त्रिदेव’ जैसी फिल्मों में काम किया और इन फिल्मों ने सोनम को रातोंरात स्टार बना दिया। त्रिदेव के गाने ‘ओए ओए’ के सुपरहिट होने के बाद उन्हें ‘ओए ओए गर्ल ’ तक कहा जाने लगा था।

फिल्म त्रिदेव के बाद सोनम ने फिल्म ‘मिट्टी और सोना’ में न्यूड सीन्स देकर तहलका मचा दिया था। दर्शक फिल्म में उनके सीन्स देखने के लिए घंटों लाइन में लगकर टिकट लेते थे। इसके बाद उन्होंने कई फ़िल्में की जिनमे उनका बोल्ड अंदाज दिखाई दिया।

अपने करियर के शिखर पर सोनम ने राजीव राय से शादी कर ली और बॉलीवुड को अलविदा कह दिया। शादी के बाद उन्होंने अपने पति के साथ देश भी छोड़ दिया और विदेश में सेटल हो गयी। ख़बरों के मुताबिक़ सोनम को अंडरवर्ल्ड से लगातार जान से मारने की धमकी मिल रही थी।

साल 2016 में सोनम का पाने पहले पति से तलाक हो गया ओर पुडुचेरी के रहने वाले डॉ मुरली पोडुवल के साथ सोनम ने दूसरी शादी कर ली। अब सोनम फिल्म इंडस्ट्री से दूर अपनी विवाहित जिंदगी में खुश है।



Download Android App
Download iOS App



