लोकसभा चुनाव 2019 की मतगणना खत्म हो गई है और भारतीय जनता पार्टी ने शानदार जीत दर्ज करके इतिहास रच दिया है। लोकसभा चुनावों के जैसे-जैसे नतीजे कल से आने शुरू हो गए थे वैसे-वैसे राजनैतिक और बॉलीवुड गलियारों से भी प्रतिक्रियां आने लग गई थी।

इसी बीच बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता प्रकाश राज ने लोकसभा चुनाव के परिणाम के बाद सोशल मीडिया पर ट्वीट करके अपनी प्रतिक्रिया दी। प्रकाश राज लोकसभा चुनावों में बेंगलूरु सेंट्रल से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर खड़े हुए थे। दरअसल प्रकाश राज इन चुनावों में हार गए लेकिन उन्होंने सेक्युलर इंडिया की लड़ाई जारी रखने की बात कही है।

प्रकाश राज ने हार के बाद कही ये बात
प्रकाश राज प्रभिनेता के बाद अब नेता बन गए हैं। लोकसभा चुनावों के बाद प्रकाश राज ने अपने अधिकारिक ट्विटर पर ट्वीट करते हुए कहा, मेरे गाल पर जोरदार तमाचा…. और भी ट्रोल, बेइज्जती और गालियां आई हैं, फिर भी मैं अपने स्टैंड पर खड़ा रहूंगा, सेक्युलर भारत के लिए मेरी लड़ाई जारी रहेगी, एक कठिन सफर अब शुरु हो चुका है, उन सभी का धन्यवाद जिन्होंने इस सफर में मेरा साथ दिया, जय हिंद।

प्रकाश राज ने अपने ट्वीट में कहा है कि उनके इस सफर में कई जोरदार तमाचे, गालियां, ट्रोल, निरादर और परेशानियां आईं हैं। लेकिन उन्होंने कहा है मैं फिर भी अपना सफर पूरा तय करुंगा। इसके अलावा प्रकाश राज ने अपने ट्वीट में कहा, उनकी देश केलिए जो सेक्युलर इंडिया की लड़ार्ई है वह जारी रहेगी। मुश्किल सफर की शुरूआत हो गई है। इतना ही नहीं प्रकाश राज ने अपने ट्वीट में उनका साथ देने वाले लोगों को धन्यवाद भी किया है।

लोकसभा चुनाव 2019 में बेंगलुरु सेंट्रल से निर्दलीय चुनाव अभिनेता प्रकाश राज लड़ चुके हैं। प्रकाश राज मोदी सरकार के भी मुख्य आलोचक हैं। लोकसभा चुनावों की वोटिंग के बाद जब एग्जिट पोल आए थे तो उन्होंने उस सभी को गलत साबित कर दिया था। इतना ही नही प्रधानमंत्री मोदी की हाल ही में प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई थी। उसको लेकर भी प्रकाश राज ने उनपर निशाना साधा था।



Download Android App
Download iOS App



