हॉलीवुड अभिनेता क्रिस हेम्सवर्थ जो फिल्म जगत में थॉर के नाम से मशहूर है इन दिनों न सिर्फ अवेंजर्स एंड गेम की सक्सेस एन्जॉय कर रहे है और अपनी आने वाली फिल्म मैन इन ब्लैक : इंटरनेशनल का प्रमोशन भी कर रहे है।

हाल ही में क्रिस हेम्सवर्थ ने एक इंटरव्यू के दौरान बॉलीवुड फिल्म में काम करने की इच्छा जताई। साथ ही अपनी पसंदीदा एक्ट्रेस के बारे में भी बताया। क्रिस का कहना है की बॉलीवुड का जिस तरह विस्तार हो रहा है अंतर्राष्ट्रीय स्तर के कलाकारों के लिए भी नए रास्ते खुले है।

क्रिस से इंटरव्यू में पुछा गया की क्या वो बॉलीवुड में काम करना चाहेंगे तो उन्होंने कहा की हाँ जरूर , स्क्रिप्ट लाइये वो जरूर इस बारे में सोचना चाहेंगे। साथ ही उन्होंने कहा की वो अच्छे सिंगर नहीं है पर बॉलीवुड फिल्म में एक्टिंग करना पसंद करेंगे।

साथ ही उन्होंने बताया की बॉलीवुड में उनकी पसंदीदा एक्ट्रेसस प्रियंका चोपड़ा है और वो उनके साथ काम करना बेहद पसंद करेंगे। आपको बता दें प्रियंका की पिछली हॉलीवुड फिल्म ‘इसंट इट रोमांटिक में क्रिस के भाई लियम हेमस्वॉर्थ लीड अभिनेता थे।

आपको बता दें क्रिस प्रियंका को करीब से जानते है और क्रिस के भाई लियम सिंगर एक्ट्रेस माइली साइरस से शादी की है जो पहले प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस की गर्ल फ्रेंड रह चुकी है।

आपको बता दें क्रिस हेम्सवर्थ की आने वाली फिल्म मैन इन ब्लैक : इंटरनेशनल हिंदी में भी रिलीज़ हो रही है और क्रिस को उम्मीद है की भारत में भी ये फिल्म शानदार प्रदर्शन करेगी।



Download Android App
Download iOS App



