बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री रेखा एवरग्रीन मानी जाती है और आज भी उनके लाखों करोड़ों फैंस है। अपने लम्बे फ़िल्मी करियर में रेखा ने बहुत सी सुपरहिट फ़िल्में की है और हर बड़े अभिनेता के साथ काम किया है। अमिताभ बच्चन के साथ उनकी जोड़ी बेहद पसंद की जाती थी।

रेखा को बेहद मेहनती कलाकार माना जाता रहा है और ये मेहनत उनके हर किरदार में साफ़ झलकती है। पर हां ही में रेखा ने जो किस्सा शेयर किया है वो जानकार तो उनके सभी फैंस हैरान रह जायेंगे।

रेखा हाल ही में एक डांस शो में शामिल हुईं। जहाँ उन्होंने नन्हे डांसर्स के साथ खूब मस्ती की और उनकी पर्फॉर्मन्सेस की काफी तारीफ भी की। यहाँ तक की एक नन्ही डांसर के तो उन्होंने स्टेज पर पाँव ही छू लिए।

इस दौरान उन्होंने अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म सुहाग के दौरान का एक दिलचस्प किस्सा साझा किया। रेखा ने बताया कि कैसे वे फिल्म शूट के बीच में दुर्गा देवी की मूर्ति के पीछे जाकर झपकी लेती थीं, ताकि वे कैमरे के सामने फ्रेस लगे।

रेखा ने अपनी एक्टिंग के उस दौर को याद करते हुए कहा की उस समय बेहद लम्बा और थकाऊ वर्किंग शेड्यूल होता था और कलाकारों के पास आज जैसी सुविधाएँ भी नहीं होती थी। शूटिंग के दौरान थकने के बाद वो सोने के लिए जगह ढूँढा करती थी।

फिल्म के सेट पर ही वो चुपके से सो जाय करती थी और इस तरह बीच – बीच में झपकी लेने से वो खुद को तरोताजा रखती थी। इसी तरह के कई और किस्से भी रेखा ने शेयर किये जो दर्शकों को बेहद पसंद आये।

वर्ष 1979 में प्रदर्शित मनमोहन के निर्देशन में बनी फिल्म सुहाग में रेखा के अलावा अमिताभ बच्चन, शशि कपूर, परवीन बाबी, अमजद खान, निरुपा रॉय, कादर खान, रंजीत और जीवन ने अहम भूमिका निभायी थी।


Download Android App
Download iOS App



